Fri Apr 17, 2026 | Updated 08:24 PM IST
trending haldi ceremony outfits ideas for bride

हल्दी सेरेमनी में अब नहीं रहा पीले रंग के कपड़े पहनने का ट्रेंड, ये 3 कलर्स और डिजाइंस आपको देंगे बॉलीवुड सेलिब्रिटी लुक

ब्राइड्स को ध्यान रखना चाहिए कि हल्दी का रंग जब आपके आउटफिट पर लगता है, तो वह और भी ज्यादा उभरकर दिखता है। आप सेम रंग के कपड़े ही पहन लेंगी, तो हल्दी का रंग उसमें मिक्स हो जाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 16:58 IST

हल्दी फंक्शन में आजकल ब्राइड्स पीले कपड़े नहीं पहनती। भले ही घर के मेहमान और रिश्तेदार पीले कपड़े पहनें, लेकिन दुल्हन अलग लुक लेती है। इससे उसपर फोकस भी ज्यादा होता है और फोटोज भी अच्छी आती है। हल्दी फंक्शन में दुल्हन पर फोकस ज्यादा हो, इसलिए यह जरूरी भी है कि वह अलग रंग के कपड़े पहनें। इसके साथ ही पीली हल्दी और पीले कपड़ों के वजह से फोटो अच्छी नहीं आती, पूरा फ्रेम एक ही रंग में दिखने लगता है। अगर आप अलग रंग के कपड़े पहनेंगी, तो आपकी पर्सनैलिटी और आउटफिट दोनों ही खूबसूरती से हाइलाइट होंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हल्दी पर पहनने के लिए यूनिक रंगों के कपड़ों के डिजाइन बताएंगे, जो आपके हल्दी लुक को क्लासी बना देंगे।

पिंक कलर के कपड़े पहनें

हल्दी लुक को क्लासी बनाने के लिए आप पिंक कलर की साड़ी या शरारा पहन सकती हैं। पिंक एक ऐसा रंग है जो हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है और हल्दी का रंग भी इसपर अच्छे से पॉपअप करेगा। कैमरे में यह कॉम्बिनेशन बहुत ही सॉफ्ट और ड्रीमी लुक देता है, इसलिए आजकल महिलाएं अपने हल्दी फंक्शन में इस तरह के रंगों का चुनाव कर रही हैं। अगर आप ट्रेडिशनल टच के साथ मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो पिंक साड़ी के साथ सफेद रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- शादी के बाद ससुराल में पहले दिन पहनें लाल रंग की ये साड़ियां, सुहागिनों पर लगती है खूबसूरत

Haldi function outfits

image credit- Biba/ myntra

फ्लोरल प्रिंट के डिजाइन

हल्दी फंक्शन के लिए फ्लोरल प्रिंट आउटफिट भी बहुत ज्याजा ट्रेंड कर रहा है। इसमें आप केवल साड़ी या सूट नहीं बल्कि लहंगे के साथ क्रॉप टॉप और दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। आप चाहें, तो पीले फ्लोरल लहंगे के साथ पिंक या रेड कलर का टॉप ले सकती हैं। ऑर्गेंजा या जॉर्जेट फैब्रिक में ज्यादा सुंदर लगता है। इसमें आप फ्लोरल कुर्ती के साथ फ्लेयर शरारा वाले डिजाइन भी चुन सकती हैं। पीले रंग का पहनने की बजाय मल्टी कलर के फ्लोरल प्रिंट का चुनाव करें।

इसे भी पढ़ें- Best Bangle Colours for Outfits: आउटफिट के साथ ऐसे पसंद करें सही डिजाइन वाले बैंगल्स कलर, हाथ दिखेंगे सुंदर

Bride Haldi dress

image credit- Mitera/myntra

नीले और सफेद रंग के कपड़े

हल्दी पर नीले और सफेद रंग के कपड़ों का ट्रेंड भी बहुत ज्यादा है। यह फंक्शन में फ्रेश और यूनिक लुक देते हैं, इससे फोटो और वीडियो अच्छी आती है। आजकल दुल्हनें अपने हल्दी लुक में एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं, इसलिए लहंगा या शरारा के साथ हल्का सा पीला दुपट्टा या फूलों की ज्वेलरी आप पहन सकती हैं। सफेद रंग और नीले रंग के आउटफिट्स पर हल्दी के दाग और भी ज्यादा उभरकर आते हैं।

haldi dress

image credit- VAIRAG PRAVINBHAI JASANI/ myntra

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- gulshan sakhizada, anuu, Sharon Nath/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।