
शादी के बाद ससुराल गई नई दुल्हन को पहले दिन लाल रंग की साड़ी पहननी पड़ती है। पहले दिन आप अपने माइके से लाई हुई साड़ी पहनती हैं। आपको लोग देखने आते हैं और मिलते हैं। ऐसे में साड़ी का सही चुनाव करना बहुत जरूरी होती है। पहले दिन दुल्हन को काफी समय तक तैयार रहना पड़ता है, ऐसे में साड़ी भारी या असुविधाजनक होगी, तो यह आपके पूरे दिन का मुड खराब कर देगी। इसलिए, आपको साड़ी का चुनाव ध्यान से करना चाहिए। साड़ी के साथ मैचिंग ज्वेलरी और मेकअप भी आपके लुक को पूरा करते हैं, इसलिए इनका चुनाव भी ध्यान से करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको साड़ियों के डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
बनारसी साड़ी आपके शादी के पहले दिन के लुक को क्लासी बना सकती है, क्योंकि यह हर किसी पर जचती है। गोल्डन जरी वर्क के साथ लाल बनारसी साड़ी आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। पहला दिन हर दुल्हन के लिए खास होता है, इसलिए वह इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं। अगर आप ट्रेडिशनल और हैवी लुक चाहती हैं, लेकिन पूरे दिन कंफर्टेबल फील भी चाहती हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट है।
image credit- Anjali/pinterest
साउथ इंडियन स्टाइल वाली यह साड़ी डिजाइन भी शादी के पहले दिन बेस्ट चॉइस हो सकती है। इसका इसका फैब्रिक मोटा होता है, लेकिन फिर भी यह आप इसे संभाल लेंगी। अगर अच्छे से पिन कर लें, तो आप आराम से पूरे दिन कंफर्टेबल रह सकती हैं। फुल रॉयल और शाही लुक के लिए लोग इस तरह की साड़ी का चुनाव करती हैं। हर तरह की साड़ी में हर महिला बहुत रिच और एलिगेंट लगती है।
इसे भी पढ़ें- Bengali Alta Designs: इस वेडिंग सीजन ट्राई करें अलता के ये खूबसूरत और यूनिक डिजाइंस, पैर लगेंगे सुंदर
image credit- Clio Silks/pinterest
मॉडर्न और स्टाइलिश लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह साड़ी बेस्ट है। इसमें आप वर्क वाला नेट चुन सकती हैं। कई महिलाएं इसमें बॉर्डर हैवी और साड़ी सिंपल का चुनाव करती हैं। नेट साड़ी की खासियत यह है कि यह पहनने में हल्की होती है, इसलिए पूरे दिन आप आराम से कैरी कर लेंगी। इस तरह की साड़ी दिखने में महंगी भी लगती है, इसलिए आपके लिए यह बेस्ट हो सकती है।
image credit- Parthu/pinterest
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।