Fri Apr 17, 2026 | Updated 03:10 PM IST
image

Ghungroo Bangles Designs: पार्टी में अपने एथनिक लुक को बनाएं खास, घुंघरू बैंगल्स के इन लेटेस्ट डिजाइंस से पाएं रिच और एलिगेंट स्टाइल

आपके एथनिक लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ज्वेलरी का सही सिलेक्शन बहुत जरूरी होता है। आजकल घुंघरू बैंगल्स एथनिक फैशन का बड़ा ट्रेंड बन चुके हैं, जो किसी भी आउटफिट को रॉयल टच देते हैं। अगर आप किसी भी पार्टी या फेस्टिवल पर अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो इन लेटेस्ट घुंघरू बैंगल्स डिजाइंस से आइडिया ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-04, 10:58 IST

अगर आप रॉयल और ट्रेडिशनल लुक पाना चाहती हैं, तो गोल्ड-प्लेटेड कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन बैंगल्स में छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं, जो इन बैंगल्स को बेहद आकर्षक बनाते हैं। ये आपके किसी भी एथनिक ऑउटफिट के साथ परफेक्ट मैच हो सकती हैं। सिल्क साड़ी, अनारकली सूट या हेवी लहंगे के साथ घुंघरू बैंगल्स बहुत खूबसूरत लगती हैं। इनका गोल्डन फिनिश आपके पूरे लुक को क्लासी और एलीगेंट बनाता है। आप इसे किसी भी पार्टी में हैवी या लाइट ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आप भी अपने लुक में थोड़ा स्टाइल जोड़ना चाहती हैं, तो घुंघरू बैंगल्स के इन लेटेस्ट डिज़ाइन से आईडिया ले सकती हैं। आइए यहां देखें घुंघरू बैंगल्स के कुछ अट्रैक्टिव डिज़ाइन जो आपके लुक को परफेक्ट बना सकते हैं।

ग्लास घुंघरू कश्मीरी बैंगल्स

glass ghungroo design

अगर आप कुछ हल्का और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन ढूढ़ रही हैं, तो ग्लास घुंघरू कश्मीरी बैंगल्स आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकते हैं। ये बैंगल्स कलरफुल तो होती हैं और इनमें छोटे घुंघरू लगे होते हैं, जो आपके लुक में फ्रेशनेस जोड़ते हैं। इन्हें आप डेली एथनिक वियर या छोटे फंक्शन में भी पहन सकती हैं। ये खासतौर पर यंग गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। आप इन्हें किसी भी ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

घुंघरू बीडेड ऑक्सीडाइज्ड कफ बैंगल्स

oxidised bangles

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आजकल काफी ट्रेंड में है और अगर इसमें घुंघरू का टच मिल जाए, तो बात ही कुछ और है। घुंघरू बीडेड ऑक्सीडाइज्ड कफ बैंगल्स इंडो-वेस्टर्न और फ्यूजन लुक के लिए परफेक्ट हैं। ये बैंगल्स वेस्टर्न आउटफिट्स जैसे इंडो-वेस्टर्न कुर्ता, लॉन्ग स्कर्ट या साड़ी के साथ तो खूब जंचती हैं और ये एथनिक के साथ भी बहुत अच्छी लगती हैं। इनका यूनिक डिजाइन आपको भीड़ में अलग दिखाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- Pacheli Bangles for Festivals: त्योहार पर हाथों की शोभा बढ़ा देंगे पचेली बैंगल्स के लेटेस्ट और नए डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

गोल्ड-प्लेटेड कुंदन स्टडेड घुंघरू बैंगल्स

gold plated kundan bangles

अगर आप शादी या किसी बड़े फंक्शन में खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए कुछ खास ढूंढ रही हैं, तो गोल्ड-प्लेटेड कुंदन स्टडेड घुंघरू बैंगल्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इन बैंगल्स में कुंदन का काम और घुंघरू की खूबसूरती मिलकर एक रिच और रॉयल लुक देते हैं। इन्हें आप ब्राइडल लुक या हेवी एथनिक आउटफिट के साथ भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। बैंगल्स के ये डिज़ाइन आपके पूरे लुक को ग्लैमरस बना देते हैं।

यह भी पढ़ें- Purple Bangle Designs: खास मौके पर पहनने के लिए बेस्ट है पर्पल कलर की ये चूड़ी डिजाइंस, बढ़ाएगी हाथों की खूबसूरती

गोल्ड प्लेटेड टेंपल घुंघरू बैंगल्स

gold plated temple jewellery

टेम्पल ज्वेलरी का ट्रेंड हमेशा चलन में बना रहता है। फिर चाहें टेंपल नेकलेस हो या बैंगल्स। गोल्ड-प्लेटेड टेम्पल घुंघरू बैंगल्स साउथ इंडियन स्टाइल से इंस्पायर्ड हैं और इनमें देवी-देवताओं की आकृतियां बनी होती हैं। इन बैंगल्स के साथ लगे घुंघरू इन्हें और भी खास बनाते हैं। ये खासतौर पर ट्रेडिशनल फंक्शन, पूजा या वेडिंग लुक के लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती हैं। किसी भी पार्टी में एथनिक के साथ आप इसे वियर कर सकती हैं।

अपने आउटफिट के कलर के अनुसार बैंगल्स चुनें। अगर आप मिनिमल लुक चाहती हैं, तो एक या दो स्टेटमेंट बैंगल्स ही पहनें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Myntra.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।