सावन के महीने में पड़ने वाला हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं और सोलह श्रृंगार भी करती हैं। इस पर्व का नाम हरियाली तीज है, इसलिए इस त्योहार पर हरे रंग के कपड़े और गहने पहनने का बहुत महत्व है। कई महिलाएं तो तीज के आने से पहले ही अपने लिए डिजाइनर कपड़े खरीदती हैं या फिर सिलवाती हैं।
तीज पर परफेक्ट एथनिक लुक पाने के लिए बहुत सी महिलाएं साड़ी और लहंगे पहनती हैं। अगर आप भी इस वर्ष तीज के त्योहार पर हरे रंग का सुंदर सा लहंगा तलाश रही हैं या फिर हरे लहंगे को स्टाइल करने के टिप्स जानना चाहती हैं, तो आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कुछ ऐसे ग्रीन लहंगा लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें आप भी तीज पर अपना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बिना दुपट्टे के लहंगे को स्टाइल करने के टिप्स जानें
इंडो वेस्टर्न लहंगा लुक अगर आप इंडो वेस्टर्न लहंगा लुक चाहती हैं, तो एक्ट्रेस प्राची देसाई का यह लुक देखें। प्राची ने तस्वीर में फैशन डिजाइनर सना ब्रेजा द्वारा डिजाइन किया हुआ सुंदर सा लहंगा पहना है। इस लुक के हाइलाइट इस प्रकार हैं-
इसे जरूर पढ़ें: लहंगे के साथ दुपट्टा ड्रेप करने के 5 नए अंदाज सीखें
आजकल टियर्ड लहंगे का फैशन ट्रेंड में है। यह काफी घेरदार और वॉल्यूम वाले होते हैं। इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा ने भी फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का डिजाइन किया हुआ टियर्ड लहंगा पहना है, जिसे बहुत ही खूबसूरती से स्टाइल किया गया है। इस लुक के हाइलाइट इस प्रकार हैं-
बारिश के मौसम में बेशक तरावट आ जाती हो, मगर उमस और गर्मी बनी रहती है। ऐसे में आप एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की तरह कॉटन का लहंगा पहन सकती हैं। फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन किए गए इस लहंगे को तीज के त्योहार पर भी पहना जा सकता है। इस लुक के हाइलाइट इस प्रकार हैं-
उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई फैशन टिप्स पसंद आई होंगी। आप भी इस तरह से अपने लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी फैशन टिप्स पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।