तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा शो है, जो कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस सीरियल की खासियत यह है कि इसका हर किरदार अपने आप में खास है और इसलिए दर्शक हर किरदार को उतना ही पसंद करते हैं। इन्हीं किरदारों में एक किरदार है बबीता जी का। सीरियल में एक साइंटिस्ट का किरदार निभाने वाली बबीता यानी मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में बेहद ही स्टाइलिश टीवी एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं और उनका हर लुक बेहद ही खास होता है। ऐसे में अगर आप पार्टीवियर के लिए कुछ नया व स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो यकीनन मुनमुन दत्ता के वार्डरोब से आईडियाज ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के कुछ वेस्टर्न वियर लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो कॉकटेल पार्टी के लिए एक स्टाइलिश ऑप्शन साबित हो सकते हैं-
गोल्डन सीक्वेंस आउटफिट

टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का यह गोल्डन सीक्वेंस आउटफिट बेहद ही ब्यूटीफुल है। इस लुक में मुनमुन ने गोल्डन कलर का सीक्वेंस गाउन पहना है। इस हाईनेक गाउन को फुल स्लीव्स लुक दिया गया है। वहीं थाई हाईस्लिट के साथ गाउन पर स्टार डिजाइन यकीनन काफी स्टाइलिश लग रहा है। इस गोल्डन सीक्वेंस गाउन के साथ मुनमुन दत्ता ने पार्टी मेकअप किया है। वहीं हेयर्स में उन्होंने साइड पार्टिंग ओपन हेयर लुक कैरी किया है।
इसे जरूर पढ़ें: विंटर्स में क्यूट दिखने के लिए दीपिका पादुकोण से लें इंस्पिरेशन
सीक्वेंस रॉम्पर लुक

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का यह लुक काफी हटकर है। इस लुक में मुनमुन दत्ता ने ज़ारा ब्रांड का सीक्वेंस रॉम्पर कैरी किया है। इस ब्लैक और सिल्वर रॉम्पर को लूज स्लीव्स लुक दिया गया है। वहीं इस रॉम्पर के साथ मुनमुन दत्ता ने मैचिंग थिन बेल्ट पहनी है। वहीं फुटवियर में ब्लैक एंड सिल्वर स्टाइलिश फुटवियर कैरी किए हैं। एसेसरीज में मुनमुन दत्ता ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने हैं और मेकअप में ग्लॉसी लिप्स और चीक्स को हल्का ब्लश किया है। वेव्स हाई पोनीटेल इस लुक के साथ काफी अच्छा लग रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: रफल साड़ी से लेकर बनारसी साड़ी तक सभी लुक्स में गॉर्जियस दिखती हैं शिल्पा शेट्टी
सीक्वेंस ऑफ शोल्डन गाउन

अगर आप गाउन को एक स्टाइलिश लेकिन एलीगेंट तरीके से कॉकटेल पार्टी में पहनना चाहती हैं तो एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का यह लुक देख सकती हैं। इस लुक में मुनमुन दत्ता ने selectandyou ब्रांड का ब्लूइश लैवेंडर कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना है। इस सीक्वेंस गाउन के साथ मुनमुन ने एक बेहद ही खूबसूरत नेकपीस कैरी किया है। इस गाउन के साथ मुनमुन mintsaofficial ब्रांड के क्लच के साथ नजर आ रही हैं। वहीं मेकअप में मुनमुन ने आईज पर ब्लू और लैवेंडर आईशैडो अप्लाई किया है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
आपको टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों