herzindagi
sara kurti styling main

कुर्ता पहनकर करना है रॉक तो सारा अली खान के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप कुर्ता स्टाइल को डिफरेंट तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के इन लुक्स को देख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-12-14, 11:06 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में  अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जल्द की कुली नंबर 1 में नजर आने वाली सारा को लोग सिर्फ इसलिए पसंद नहीं करते, क्योंकि वह सैफ अली खान की बेटी है। बल्कि एक एक्ट्रेस बनने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। यह तो हर कोई जानता है कि सारा अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते ओवरवेट थी, लेकिन इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने कड़ी मशक्कत करके वजन कम किया। आज वह अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वैसे तो सारा हर तरह के स्टाइल को कैरी करती हैं, लेकिन कुर्ता लुक्स में वह बेहद ही ब्यूटीफुल लगती हैं। सारा अली खान कुर्ते को इंडियन वियर और वेस्टर्न वियर दोनों के साथ टीमअप करती हैं और अलग-अलग लुक्स क्रिएट करती हैं। अगर आप भी कुर्ता को अलग-अलग स्टाइल में कैरी करने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के इन लुक्स को चेक कर सकती हैं-

व्हाइट कुर्ता लुक

 sara kurti styling inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का यह व्हाइट कुर्ता लुक बेहद ही एलीगेंट लग रहा है। इस लुक में सारा ने व्हाइट कुर्ता के साथ व्हाइट बॉटम टीमअप किया है। इस ऑल व्हाइट लुक में सारा ने व्हाइट जूतियां व सिल्वर ज्वैलरी कैरी की है। उनका यह लुक केजुअल से लेकर स्मॉल गेट टू गेदर में कॉपी किया जा सकता है। इस लुक में सारा ने लाइट मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल रखा है।

इसे जरूर पढ़ें: ये हैं साल 2020 में पहने गए बॉलीवुड एक्ट्रेस के बेस्ट लहंगे

लॉन्ग मल्टीकलर कुर्ता

 sara kurti styling inside

लॉकडाउन के बाद जब सारा अपनी मां के साथ आउटिंग पर गई थीं, तब उन्होंने यह मल्टीकलर लॉन्ग कुर्ता कैरी किया था। इस लुक की खास बात यह रही कि सारा अली खान और अमृता राव दोनों ही एक जैसे मल्टीकलर लॉन्ग कुर्ता स्टाइल में नजर आईं। इस कुर्ते के साथ सारा ने मल्टीकलर पॉम पॉम स्टाइल ईयररिंग्स को कैरी किया था।

इसे जरूर पढ़ें: DIY: शकरकंद से बने इन ईज़ी एंटी एजिंग फेस मास्क से बढ़ाएं चेहरे की खूबसूरती

व्हाइट स्लीवलेस चिकनकारी कुर्ता

 sara kurti styling inside

सारा का व्हाइट स्लीवलेस चिकनकारी कुर्ता किसी भी फैमिली फंक्शन में आपके लुक को खास बना सकता है। इस लुक में सारा ने व्हाइट चिकनकारी कुर्ता पहना है, जिसके साथ उन्होंने गरारा टीमअप किया है। साथ ही मल्टीकलर चुनरी को कैरी किया है। सिल्वर ईयरिंग्स और पिंक बैंगल्स उनके लुक को और भी खास बना रही है।

 

मल्टीकलर फ्लोरल कुर्ता

 sara kurti styling inside

अगर आप कुर्ते को किसी पार्टी या वेडिंग फंक्शन में कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको सारा के इस लुक को देखना चाहिए। इस लुक में सारा ने मल्टीकलर शार्ट फ्लोरल कुर्ते के साथ लहंगे को टीमअप किया है। इसके साथ उन्होंने नेट की चुनरी को कैरी किया है। बेहद सॉफ्ट मेकअप और ओपन वेव्स हेयरस्टाइल में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एसेसरीज में सारा ने मल्टीकलर फ्लोरल हूप्स स्टाइल ईयररिंग्स पहने हैं, जो उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं। यंग गर्ल्स पर सारा का यह लुक बेहद अच्छा लगेगा।

 

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी हरें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।