herzindagi
Mouni Roy Kurti main

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय की तरह करें चिकनकारी कुर्ती स्टाइल, मिलेगी खूब तारीफ

अगर आप भी चिकनकारी कुर्ती को नए स्टाइल में कैरी करना चाहती हैं या खरीदने का मन बना रही हैं, तो मौनी रॉय से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-09-03, 17:39 IST

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक मौनी रॉय ने अपने देसी लुक की कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मौनी फैशन और ब्यूटी के लिए काफी मशहूर हैं और फैंस इनके स्टाइल को खूब फॉलो करते हैं। मौनी रॉय हर बार कोई न कोई नई ड्रेस अपने वॉर्डरोब में शामिल करती हैं और यही कारण है कि ये सभी की फेवरेट बन चुकी हैं। अगर आप भी नए डिजाइन की चिकनकारी कुर्ती खरीदने के बारे में सोच रही हैं या उन्हें डिफ्रेंट लुक देना चाहती हैं, तो आप मौनी रॉय की कुर्ती से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

कॉटन में चिकनकारी है बेहतर विकल्प

Mouni Roy Kurti inside

अगर पारदर्शी चिकन की कुर्ती के लिए आपको इनर वियर बनवाने की परेशानी आती है, तो आप कॉटन वाली कुर्ती भी ले सकती हैं। जिसमें कॉटन के कपड़े पर भी चिकनकारी होती है, उसके लिए आपको एक इनर वियर नहीं बनवाना पड़ेगा और इसे आसानी से पहन सकती हैं। मौनी रॉय ने इस फोटो में लॉन्ग कुर्ती पहनी है और इसमें व्हाइट कलर की कढ़ाई भी है। दिखने में ये डिजाइन काफी नया और अलग लग रहा है, तो आप भी इसे जरूर ट्राई कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: अपनी ब्लू कुर्ती को कुछ यूँ करेंगी स्टाइल तो आप भी दिखेंगी गॉर्जियस

व्हाइट अंब्रेला कट कुर्ती

Mouni Roy Kurti inside

चिकन कुर्तियों का फैशन आजकल ट्रेंडिंग है और अधिकतर सभी महिलाएं इसे पहनना पसंद करती हैं। व्हाइट चिकन कुर्ती के साथ व्हाइट प्लाजो खूब अच्छा दिखाई देता है। अगर आप इसे नया लुक देना चाहती हैं, तो सिल्वर इयरिंग और बैंगल को भी कैरी कर सकती हैं। मौनी रॉय ने भी इस फोटो में व्हाइट के साथ सिल्वर इयरिंग कैरी किए हैं, जो दिखने में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। व्हाइट कलर में एक अलग ही चमक होती है, तो इसके साथ आपको ज्यादा मेकअप करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और आप एकदम गॉर्जियस दिखेंगी।

इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तरह पहनें लेयर्ड नेकपीस और ऐसे दिखें स्टाइलिश

पीले रंग की कुर्ती में है नया लुक

Mouni Roy Kurti inside

मौनी रॉय अपने स्टाइल में हमेशा नयापन लाती हैं, जो फैंस को खूब पसंद आता है। इस फोटो में भी मौनी ने पीले रंग की चिकन कुर्ती पहनी है, जिसमें व्हाइट कलर के बड़े-बड़े फूलों का डिजाइन बना हुआ है। ये कुर्ती प्लेन और लॉन्ग है, जिसकी स्लीव्स में भी कढ़ाई है। आप बिना किसी झिझक के पीले रंग को व्हाइट के साथ आराम से पहन सकती हैं और इस प्लाजो में चिकन की ही कढ़ाई है। अगर आप कभी भी कंफ्यूज रहती हैं कि चिकन कुर्ती के साथ कौन-सा प्लाजो पहनना चाहिए, तो आपको व्हाइट कलर ही चुनना चाहिए।

 

पिंक और व्हाइट है नया कॉम्बिनेशन

Mouni Roy Kurti inside

इस फोटो में मौनी रॉय ने पिंक और व्हाइट कलर का सूट पहना है, जो बेहद खूबसूरत लग रहा है। पिंक कलर की चिकन कुर्ती आजकल बाजार में आसानी से मिल जाती है क्योंकि इसकी मांग भी खूब हो रही है। अगर आप भी नई कुर्ती लेने के बारे में सोच रही हैं, तो पिंक कलर को बिल्कुल भी न भूलें। पिंक कलर हमेशा ही व्हाइट के साथ अच्छा लगता है और आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। प्लाजो लेते समय ध्यान रखें कि आप ज्यादा घेर वाला प्लाजो ही खरीदें, क्योंकि ये आपके लुक को एक नया अंदाज देगा।

 

आपको इनमें से कौन-सी चिकन कुर्ती सबसे बेस्ट लगी, ये हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।