herzindagi
Blue Kurti Styling main

अपनी ब्लू कुर्ती को कुछ यूँ करेंगी स्टाइल तो आप भी दिखेंगी गॉर्जियस

अगर आपके भी वॉर्डरोब में ब्लू कुर्ती शामिल है और उसे स्टाइल करने का नया तरीका ढूंढ़ रही हैं, तो यहां जानें कुछ आसान टिप्स। 
Editorial
Updated:- 2020-09-03, 14:46 IST

कई बार ऐसा होता है कि आप नए-नए कपड़े अपने वॉर्डरोब में शामिल तो कर लेती हैं, लेकिन उन्हें स्टाइल करने के लिए दुविधा में रहती हैं। ब्लू कलर की कुर्ती आजकल काफी ट्रेंड में है और बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेस ने इन्हें अपने-अपने तरीके से स्टाइल किया है। काजोल से लेकर जाह्नवी कपूर तक सभी ने ब्लू कुर्ती के ट्रेंड को काफी बढ़ावा दिया है और नई-नई ज्वेलरी के साथ इन्हें पहना है। अधिकतर ब्लू कलर बिल्कुल शांत और खूबसूरत दिखाई देता है, इसे व्हाइट कलर के साथ पेयर करना बेहद अच्छा लगता है। यहां हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी टिप्स जिन्हें फॉलो करने से आप भी अपने स्टाइल को डिफ्रेंट बना सकती हैं और गॉर्जियस लग सकती हैं।

करीना कपूर ने व्हाइट के साथ दिया नया लुक

 Blue Kurti Styling inside

करीना कपूर अपने स्टाइल और फिगर से फैंस को हमेशा दीवाना बना देती हैं, ऐसा ही कुछ इस फोटो में भी है। करीना ने ब्लू कलर की कढ़ाई वाली कुर्ती को काफी डिफ्रेंट तरीके से स्टाइल किया है। फुल स्लीव्स वाली कुर्तियां आजकल खूब ट्रेंड में हैं और अगर इनपर कढ़ाई होती है, तो ये डिजाइन में चार चांद लगा देती हैं। व्हाइट कलर के साथ ब्लू का कॉम्बिनेशन बिल्कुल एवरग्रीन है और इसे आप कभी-भी ट्राई कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के यह हेयरस्टाइल्स रोमांटिक डेट के लिए हैं एकदम परफेक्ट

सोफी चौधरी ने इयरिंग के साथ पहनी कुर्ती

 Blue Kurti Styling inside

ब्लू कलर की कुर्ती में अगर व्हाइट प्रिंट हो, तो ऐसा डिजाइन सिंपल और खूबसूरत दिखाई देता है। इस तरह की कुर्ती आप न सिर्फ घर में, बल्कि ऑफिस में भी पहनकर जा सकती हैं। सोफी चौधरी की इस कुर्ती में व्हाइट कलर का बॉर्डर है, जो बेहद अलग अंदाज में दिखाई दे रहा है। कॉटन पहनने में कंफर्टेबल होता है और आप इसे प्लाजो के साथ भी पहन सकती हैं। इस कुर्ती से आप एक अंदाजा लगा सकती हैं कि ऐसे प्रिंट आपको सिंपल-सोबर लुक देंगे और आप इसे कहीं भी पहन कर जा सकती हैं। अगर इस तरह की कुर्ती के साथ आप सिल्वर इयरिंग पहनेंगी, तो ये ब्लू कलर को और निखार देगा।

काजोल के लुक को मिली खूब सराहना

 Blue Kurti Styling inside

काजोल आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती हैं, इस फोटो में भी उन्होंने एक ब्लू डेनिम कुर्ती पहनी है, जो काफी सिंपल दिखाई दे रही है। इस डेनिम कुर्ती में कढ़ाई की गई है, जो बेहद डिफ्रेंट नजर आ रही है। ये स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड कर रहा है, अगर आप भी ब्लू डेनिम में कुर्ती खरीदना चाहती हैं तो कढ़ाई वाली कुर्ती को जरूर ट्राई करें।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आप भी बॉडीकॉन ड्रेस पहनने से कतराती हैं? जानें इन्हें स्टाइल करने का सही तरीका

ब्लू कलर के साथ ऑरेंज है बेस्ट कॉम्बिनेशन 

 Blue Kurti Styling inside

मौनी रॉय ने इस फोटो में ब्लू कुर्ती पहनी है, जिसमें गोल्डन वर्क भी है। इस लुक से आप एक नए स्टाइल का आइडिया ले सकती हैं। ब्लू कलर में गोल्ड वर्क और उसके साथ ऑरेंज दुपट्टा एक बेस्ट कॉम्बिनेशन है, जो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इस तरह की ड्रेस आप किसी भी पार्टी में आराम से पहन सकती हैं और इसे एक ट्रेडिशनल लुक देने के लिए गोल्डन इयरिंग भी पहन सकती हैं।

 

सोनम कपूर ने स्टाइल किया ब्लू श्रग

 Blue Kurti Styling inside

ब्लू और व्हाइट प्रिंट की लॉन्ग कुर्ती के साथ आप ब्लू श्रग भी पहन सकती हैं। सोनम ने इस ट्रेडिशनल लुक में सभी का दिल जीत लिया है और ये डिजाइन बिल्कुल नया है, जो काफी ट्रेंड कर रहा है। अगर आपके पास भी सिंपल प्रिंटिड कुर्ती है, तो उसे आप ब्लू श्रग के साथ पहन सकती हैं। गोल्डन कलर ब्लू के साथ काफी जंचता है तो बॉर्डर वाले श्रग को जरूर ट्राई करें।

 

आपको इनमें से कौन-सी ब्लू कुर्ती पसंद आई, ये हमें जरूर बताएं और  इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।