केजुअल में दिखना है खूबसूरत, प्राची देसाई के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप समर्स में केजुअल लुक्स में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई के यह लुक्स जरूर पसंद आएंगे। 

 

prachi desai casual style

छोटे परदे से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली प्राची देसाई ने अपने पहले ही सीरियल कसम से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। इसके बाद प्राची ने बड़े परदे का रूख किया और उनकी पहली ही फिल्म रॉक ऑन ने बेहद रॉकिंग प्रदर्शन किया। अब तक प्राची देसाई अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, इमरान हाशमी और संजय दत्त जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। अपनी एक्टिंग के जरिए प्राची ने लोगों का दिल तो जीता है ही, साथ ही उनका स्टाइल भी महिलाओं को काफी इंस्पायर करता है। प्राची देसाई अपने स्टाइल को लेकर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं, लेकिन उनके हर लुक में एक ग्रेस व एलीगेंस होता है। प्राची के पार्टी वियर लुक्स से लेकर केजुअल लुक्स भी उतने ही खास होते हैं। इसलिए अगर आप केजुअल लुक्स में भी एक खूबसूरत स्टाइल कैरी करना चाहती हैं तो आपको प्राची देसाई के लुक्स को जरूर देखना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको प्राची देसाई के कुछ बेहतरीन केजुअल लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी काफी अच्छे लगेंगे-

पहला लुक

prachi desai  casual fashion inside

इस लुक में प्राची देसाई ने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी है, जिस पर have tea with me स्लोगन लिखा हुआ है। इसके साथ प्राची ने प्लेड शार्ट्स पहने हैं। इस लुक में प्राची ने कोई मेकअप नहीं किया है और हेयर्स में उन्होंने टू ब्रेड लुक रखा है। जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। घर पर रहते हुए उनके इस लुक को आप कॉपी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:शार्ट हेयर को स्टाइल करने के लिए देखें प्राची देसाई के यह लुक्स

दूसरा लुक

prachi desai  casual looks inside

इस लुक में प्राची देसाई कोल्ड शोल्डर प्लेड शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ प्राची ने ब्लू जींस पहनी है। तस्वीर में वह अपनी कैट के साथ खेल रही हैं। मेकअप को प्राची ने लाइट रखा है और हेयर्स को ओपन वेव्स लुक दिया है।

तीसरा लुक

actress prachi desai casual  looks inside

प्राची देसाई का यह केजुअल लुक बेहद ही क्यूट है। अगर आप घर से बाहर कहीं जा रही हैं तो भी इस लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं। इस लुक में प्राची ने लाइट पिंक कलर का टॉप पहना है, जिस पर मिकी माउस बना हुआ है। इसके साथ प्राची ने ब्लू जींस को टीमअप किया है। वहीं मेकअप को प्राची ने सटल रखा है और लिप्स को पिंक शेड दिया है। वहीं हेयर्स में उन्होंने पोनीटेल बनाया है

चौथा लुक

prachi desai  casual looks inside

इस लुक में प्राची ने लाइट कलर का टॉप पहना है, जिस पर स्टार पैचेस उसे और भी खूबसूरत बना रहे हैं। इसके साथ प्राची ने ब्लू कलर की रिप्ड जींस को टीमअप किया है। उनके इस लुक में रेड शूज यकीनन काफी अच्छे लग रहे हैं। मेकअप में प्राची ने रेड लिप्स लुक रखा है और हेयर्स को साइड पार्टिंग ओपन लुक दिया है।

इसे भी पढ़ें:प्राची देसाई के यह लुक्स फैमिली गेट टू गेदर के लिए हैं एकदम परफेक्ट


पांचवां लुक

View this post on Instagram

🍄🍿🍫🥤🍷🎪

A post shared by PRACHI DESAI (@prachidesai) onApr 17, 2019 at 12:12am PDT

इस लुक में प्राची ने रेड कलर के टॉप के साथ लाइट ब्लू जींस को टीमअप किया है। इस लुक में प्राची ने छोटे ईयररिंग्स पहने हैं और मेकअप में रेड लिप्स लुक रखा है और हेयर्स को बॉब लुक दिया है, जो उन पर काफी अच्छा लग रहा है।

आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@prachidesai,Insta)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP