जब भी पार्टी में जाने की बात होती है तो लड़कियां अच्छी से अच्छी ड्रेस खुद के लिए सलेक्ट करती हैं। यहां तक कि मेकअप भी वह बेहद आसानी से कर लेती हैं। लेकिन अगर उन्हें कहीं परेशानी होती है तो वह है उनका हेयरस्टाइल। आप किस तरह का हेयरस्टाइल बनाती हैं, यह आपके पूरे लुक को बदल सकता है। अमूमन लड़कियों को यह समझ ही नहीं आता कि वह किस तरह का हेयरस्टाइल बनाए जो ना सिर्फ जल्दी बन जाए, बल्कि अगर आप हेयरस्टाइलिंग में बिगनर हैं तो भी आप उस हेयरस्टाइल को अच्छी तरह बना पाएं। दरअसल, जब कहीं बाहर पार्टी में जाना होता है तो हर बार पार्लर जाकर हेयरस्टाइल बनवाना संभव नहीं है। यह ना सिर्फ जेब पर भारी पड़ता है, बल्कि इस चक्कर में आपकी काफी भागदौड़ भी हो जाती है।
तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बनाना बेहद ही आसान है और आप चंद मिनटों में ही इन हेयरस्टाइल्स को आसानी से बना सकती हैं। इस तरह आप बेहद आसानी से अपने समय और पैसों की बचत कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ बेहतरीन व ईजी पार्टी हेयरस्टाइल्स के बारे में-
इसे भी पढ़ें:पतले बालों का रखना है ध्यान, इन हेयर ब्रश को बनाएं अपना साथी
हाई पोनीटेल
हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल यकीनन एक बेहद ही आसान हेयरस्टाइल है। आप घर पर कई बार पोनीटेल बनाती भी होंगी। लेकिन जब आप पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो स्लीक हाई पोनीटेल बनाना अच्छा आईडिया है। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए आप अपने आउटफिट मैचिंग बैंड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हाफ बन
अगर आपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर पार्टीं का मन बनाया है और आप एक चिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो हाफ बन हेयरस्टाइल बनाएं। इसे बनाने के लिए आप क्राउन एरिया से बालों को लें और फिर उसकी मदद से हाई बन बनाएं। यह एक बेहद की कूल हेयरस्टाइल है, जो देखने में काफी यूनिक लुक देता है।बालों को ब्रश करने का भी होता है एक तरीका, जानिए
फ्रेंच ब्रेड
यह एक ऐसी ब्रेड स्टाइल है, जो काफी वर्सेटाइल है और अगर आपको फ्रेंच ब्रेड बनानी आती है तो आप सिर्फ इसी ब्रेड की मदद से एक नहीं, बल्कि कई तरह के हेयरस्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। जैसे आप फ्रंट से फ्रेंच ब्रेड बनाकर उसे पीछे से पिनअप करें और बाकी हेयर्स को ओपन रखें। यह एक स्वीट हेयरस्टाइल है। लेकिन अगर आप फ्रेंच ब्रेड से एक चिक लुक चाहती हैं तो आप क्राउन एरिया से दो फ्रेंच ब्रेड बनाकर उससे पीछे से बनाएं और उसके बाद बाकी हेयर्स को ओपन रखें। वहीं अगर आप कुछ यूनिक करना चाहती हैं तो फ्रंट से दोनों साइड से फ्रेंच ब्रेड बनाएं और फिर उसे पीछे ले जाते हुए रबर लगाएं। यह हेयरस्टाइल भी काफी अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें:चाहिए बाउंसी हेयर तो राउंड ब्रश का कुछ इस तरह करें इस्तेमाल
कर्ल लुक
कर्ल हेयरस्टाइल ऐसा है, जो कभी भी फैशन से आउट नहीं होता। अगर आपके पहले से ही कर्ली हेयर हैं तो बालों को ब्लो ड्रायर करके उसमें सीरम लगाएं। इसके बाद आप अपने कर्ल को scrunch करें। बस आपका हेयरस्टाइल रेडी है। वहीं अगर आपके बाल कर्ली नहीं हैं तो भी आप कर्लर की मदद से मनचाहा लुक क्रिएट कर सकती हैं।
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों