साड़ी वैसे तो हर महिला पर बेहद अच्छी लगती है। लेकिन एक ही साड़ी को बार-बार पहनना शायद आपको अच्छा ना लगे। दरअसल, एक ही साड़ी को कई बार पहनने के बाद मन ऊब जाता है। पर हर बार नई साड़ी खरीदना शायद आपके बजट से बाहर हो जाए। ऐसे में आपको थोड़ा स्मार्टली काम करना होता है। जरूरी नहीं है कि अगर आपको कहीं बाहर जाना है तो आप हर बार एक नई साड़ी ही खरीदें।
अगर आप चाहें तो पुरानी साड़ी को ही नया बनाकर पहन सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कि ऐसा कैसे होगा। दरअसल, इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस आप उसे restyle करके पहनें। फिर आपको अपनी पुरानी साड़ी में ही नया लुक मिल जाएगा। इतना ही नहीं, इस तरह कोई भी यह नहीं पहचान पाएगा कि आपने अपनी पुरानी साड़ी पहनी है, बल्कि हर कोई आपके लुक्स का कायल हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें-दुल्हन की बड़ी बहन हैं तो माधुरी दीक्षित के इन 4 साड़ी लुक्स से लें टिप्स
वैसे तो आप अपनी पुरानी साड़ी को कई तरह से स्टाइल करके पहन सकती हैं। लेकिन इस लेख में आज हम आपको कुछ बॉलीवुड दीवाज़ के बेहतरीन लुक्स दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप उनसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं और खुद अपना स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं-
सारा अली खान
सारा ने बेहद कम वक्त में अपनी पहचान बॉलीवुड में बनाई है और इसके लिए सारा ने काफी मेहनत भी की है। सारा ने फिल्मों में आने के लिए ना सिर्फ अपना वजन कम किया, बल्कि आज उनका स्टाइल यंग लड़कियों को काफी इंस्पायर करता है। अगर आपकी साड़ी प्लेन या बोरिंग है तो आप उसे डिफरेंट लुक देने के लिए सारा की तरह लॉन्ग जैकेट विद बिग बेल्ट कैरी कर सकती हैं। इससे आपको इंडियन वियर में भी एक मॉडर्न लुक मिलेगा और आप अपनी प्लेन साड़ी लुक में कई कलर्स एड कर पाएंगी।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी का साड़ी लव किसी से छिपा नहीं है। शिल्पा साड़ी को हर बार अलग अंदाज में पहनना पसंद करती हैं तो आप उनके साड़ी लुक्स से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आप साड़ी में एक नयापन लाना चाहती हैं, साथ ही एक स्टाइल का तड़का लगाना चाहती हैं तो शिल्पा की तरह ब्लाउज पर फोकस करें।
इस लुक में शिल्पा ने व्हाइट एंड ब्लैक पोल्का डॉट साड़ी को भले ही बेहद सिंपल अंदाज में पहना हो, लेकिन उनका डिफरेंट स्टाइल ब्लाउज उन्हें बेहद गार्जियस बना रहा है। शिल्पा ने साड़ी के साथ फुलस्लीव्स बो लुक ब्लाउज कैरी किया है। आप भी कुछ इसी तरह, एक ब्लाउज सिलवाकर पुरानी साड़ी को नए अंदाज में पहन सकती हैं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर को स्टाइल डीवा यूं ही नहीं कहा जाता। सोनम सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट ही नहीं, बल्कि इंडियन वियर को भी बेहद खूबसूरती से कैरी करती हैं। अगर आप अपनी पुरानी की मदद से एक कलरफुल लुक चाहती हैं तो सोनम का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। इस लुक में सोनम ने व्हाइट कलर की साड़ी के साथ मल्टीकलर पॉम पॉम लुक वाली जैकेट पहनी है। इससे सोनम को लीक से हटकर एक लुक मिला है। अगर आप थोड़ा एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं, तो यह लुक एक बार ट्राई जरूर कीजिएगा।
इसे जरूर पढ़ें-अभी-अभी हुई है शादी, तो दीपिका की तरह करें खुद को स्टाइल
सोनाक्षी सिन्हा
जरूरी नहीं है कि आप हर बार जैकेट या बेल्ट पहनकर ही अपनी साड़ी को स्टाइल करें। अगर आप चाहें तो उसकी ड्रेपिंग में भी बदलाव करके आप उसे यूनिक बना सकती हैं। जैसे इस लुक में सोनाक्षी से साड़ी को पैंट के साथ टीमअप किया है। आप भी अपने स्टाइल में चेंज लाने के लिए साड़ी को लेगिंग्स, प्लाजो, धोती पैंट्स या पैंट्स के साथ टीमअप करके देखें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों