जब भी फैशनेबल व स्टाइलिश दिखने की बात आती है तो यकीनन आप भी बॉलीवुड सेलेब्स को देखती होंगी। जरूरी नहीं है कि आप उनकी तरह वेस्टर्न ड्रेसेस ही कैरी करें। अगर आपने कभी गौर किया हो तो बॉलीवुड दीवाज इंडियन वियर को भी उतनी ही बखूबी से कैरी करती हैं। फिर चाहे बात सूट की हो या साड़ी की। आप भले ही उनकी तरह डिजाइनर या महंगी ड्रेसेस ना खरीद पाएं लेकिन उनके लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर अपना भी स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा की फ्लॉलेस स्किन का राज है मुलतानी मिट्टी, आप भी आजमाएं
ऐसी ही एक बॉलीवुड दीवा है सोनाक्षी सिन्हा। दंबग गर्ल अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। फिर चाहें बात इंडियन वियर की हो या वेस्टर्न वियर की, वह हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा पिंक साड़ी में नजर आईं। उनका यह इंडियन अवतार बेहद खूबसूरत था। इस सिंपल साड़ी में भी सोनाक्षी काफी स्टाइलिश लग रही थीं। अगर आप किसी पार्टी या वेडिंग में जाना चाहती हैं तो सोनाक्षी के इस पिंक रफल्स साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-
कुछ ऐसा था लुक
इस लुक में सोनाक्षी ने raspberry pink कलर की फ्लॉवर पिं्ट रफल्स साड़ी पहनी थी। यह साड़ी अर्पिता मेहता द्वारा डिजाइन की गई थी, जो सोनाक्षी पर काफी जंच रही थी। इस इंडियन वियर में भी सोनाक्षी काफी स्टाइलिश लग रही थीं। जो लड़कियां साड़ी को बोरिंग समझती हैं, वह सोनाक्षी के इस लुक को देखने के बाद यकीनन अपना विचार बदल देंगी। इस पिंक साड़ी के साथ सोनाक्षी ने स्लीवलेस एब्रायडिड ब्लाउज टीमअप किया था। साथ ही साड़ी के लुक को और भी अधिक स्टाइलिश बनाने के लिए हैंड एब्रायडिड बेल्ट भी पहनी थी। वहीं ज्वैलरी में सोनाक्षी ने आम्रपाली ज्वैलर्स की चांद बाली पहनी थी। साथ ही उनके हाथ में कुछ चंकी बैंगल्स भी नजर आ रहे हैं।
मेकअप को सोनाक्षी ने बेहद लाइट ही रखा था। आजकल लाइट मेकअप ही चलन में है। हालांकि सोनाक्षी हमेशा की तरह विंग्ड आईलाइनर लुक में नजर आई, जिसके साथ उन्होंने न्यूड लिप्स रखे थे और माथे पर स्टोन बिन्दी देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। हेयर्स में सोनाक्षी ने खूबसूरत बन बनाया हुआ था। सोनाक्षी का यह पूरा लुक किसी भी फंक्शन के लिए आसानी से कॉपी किया जा सकता है।
करती रहती हैं एक्सपेरिमेंट
वैसे सोनाक्षी बॉलीवुड की उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जो अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से घबराती नहीं है। पिछले दिनों सोनाक्षी पीले रंग का प्लेड सूट पहने हुए नजर आई थीं। ऐसा ही सूट रणवीर सिंह भी पहले पहने हुए नजर आ चुके हैं। सोनाक्षी और रणवीर सिंह दोनों के सूट को डिजाइनर ध्रूव कपूर ने ही डिजाइन किया था। इस सूट की खास बात यह थी कि इसका कलर से लेकर डिजाइन तक सब कुछ रणवीर सिंह के सूट से मैच करता हुआ था। सोनाक्षी हमेशा ही कुछ हटकर करने की कोशिश करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Sonakshi Sinha Fitness-रोजाना शीर्षासन है सोनाक्षी सिन्हा की फिटनेस का राज
वहीं अगर वर्क फं्रट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही दबंग 3 में नजर आने वाली हैं। इससे जुड़ी जानकारी वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करती रहती हैं। सोनाक्षी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत भी दबंग फिल्म से ही की थी और इस फिल्म की दोनों सीरीज को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों