herzindagi
sonam kapoor maharani at cannes

Modern Maharani Makeup Tips: सोनम कपूर का यह ‘Maharani’ अंदाज आपको भी आएगा पसंद

Cannes 2019 के 6वें दिन सोनम कपूर का महारानी लुक नजर आया। इस लुक में अब तक किसी भी एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर वॉक नहीं किया है। इस लुक से आप भी मेकअप टिप्स ले सकती है। 
Editorial
Updated:- 2019-05-21, 15:01 IST

अब तक कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के रेड कार्पेट लुक का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। इस इंतजार को बेहद खूबसूरत अंदाज में सोनम कपूर ने फिल्म फेस्टिवल के 6वें दिन खत्म कर दिया। इस दिन सोनम कपूर के 2 लुक्स सामने आए। उनका पहला लुक पर्पल गाउन में था वहीं दूसरे लुके में वह मॉडर्न डे महारानी नजर आ रही थीं। यह लुक उन्होंने ‘चॉपार्ड नाईट पार्टी’ के लिए अपनाया था। सोनम कपूर के वैसे दोनों ही लुक्स की तारीफें हो रही हैं मगर, सबसे ज्यादा लोग उनके महारानी लुक की बात कर रहे हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Cannes 2019 में अपने First Red Carpet लुक से पहले सोनम को क्यों आया गुस्सा?

सोनम कापूर ने अपने पहले लुक के लिए पर्पल कलर का बो गाउन पहना था। यह ब्यूटिफुल गाउन Elie Saab ने डिजाइन किया था। वहीं अपने दूसरे लुक के लिए सोनम कपूर ने फेमस इंडियन फैशन डिजाइनर अबुजानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ साड़ी इंस्पायर्ड गाउन पहना था। ऑफ शोल्डर क्रीम कलर के इस गाउन में सोनम कपूर की स्टाइलिस्ट सिस्टर रेहा कपूर ने उन्हें मॉडर्न महारानी लुक दिया था। सोनम कपूर ने इस लुक को बेहद एलिगेंस के साथ कैरी किया था। वह इस लुक के साथ ‘Chopard La Nuit Des Rois dinner party’ में शामिल होने गई थीं। सोनम कपूर के इस लुक की चर्चा हर जगह हो रही है। लोग उनके आउटफिट से ज्यादा बातें उनके मेकअप की कर रहे हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

When India does couture. @abujanisandeepkhosla painting @sonamkapoor in silver. #cannesfilmfestival #cannes2019

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor) onMay 20, 2019 at 2:10pm PDT

सोनम कपूर की मेकअप आर्टिस्ट ने मॉडर्न महारानी लुक के लिए उनका बोल्ड मेकअप किया था। खासतौ पर सोनम की आंखों को ड्रामैटिक अंदाज दिया गया था। चलिए उनके इस खास मेकअप की बारीकियों पर बात करते हैं। 

 इसे जरूर पढ़ें: सोनम कपूर के फीते पति आनंद आहूजा ने बांधे, इन छोटी-छोटी चीजों से झलकता है कि जिंदगीभर साथ निभाएगा पति

फेस 

रॉयल लुक देने के लिए सोनम के चेहर पर सबसे पहले प्राइमर का यूज किया गया। इसके बाद उनके चेहरे पर फाउंडेशन की परत चढ़ा कर बेस तैयार किया गया। सोनम के चेहरे को स्मूद लुक देने के लिए कॉम्पैक्ट पाउडर लगाया गया और फिर उनके चेहरे की कॉन्टूरिंग की गइ्र। कॉन्टूरिंग में उनके चीक्स, जॉ लाइन, नोज और फॉरहेड को शार्प एजेस दी गई। इसके बाद उनके चेहरे पर पीच ब्लश ऑन का इस्तेमाल कर उनके चीक बोन को हाईलाइट किया गया। 

 

आई मेकअप 

महारानी लुक देने के लिए सोनम कपूर की आखों को स्मोकी इफेक्ट दिया गया। उनकी आंखों पर आई प्राइमर लगाया गया और उसके बाद आईलिड पर ब्राउन आई शैडो लगाया गया। सोनम कपूर के इनर और आउटर आईलाइन पर डार्क ब्राउन शेड दिया गया और ब्लैंड ब्रश से इसे अच्छे से आपस में मर्ज किया गया। पलकों पर हैवी मस्कारा और आईलाइन को शेप में लगा कर सोनम की आई वॉटर लाइन पर डार्क ब्लैक कलर का काजल लगाया गया। इसके साथ आंखों का मेकअप कंप्लीट हुआ। 

 

लिप मेकअप 

सोनम कपूर के होंठों पर कॉफी कलर की मैट लिपस्टिक लगाई गई। यह कलर उनके मेकअप को इनहैंस कर रहा था। सोनम की तरह आप भी इन मेकअप टिप्स को अपना कर मॉर्डन माहारानी मेकअप कर सकती हैं। यह आपको एलिगेंट और रॉयल लुक देगा।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।