अशनूर कौर को आज घर-घर में लोग मिनी के नाम से जानते हैं। दरअसल, अशनूर कौर ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो पटियाला बेब्स से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। इस शो में अशनूर का स्क्रीन नेम मिनी है और इसलिए लोग अशनूर को मिनी ही कहकर पुकारते हैं। वैसे अशनूर को लोग घर-घर में काफी पसंद करते हैं। अशनूर सिर्फ स्क्रीन पर ही स्टाइलिश नहीं दिखतीं, बल्कि रियल लाइफ में भी वह अपने लुक को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल रहती हैं। कपड़ों के कलर्स से लेकर फैब्रिक व एंब्रायडरी को लेकर वह कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती हैं, जिसके कारण हर बार उनका एक नया ही लुक देखने को मिलता है। अगर आप भी अशनूर कौर को पसंद करती हैं और उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो आप उनके स्क्रीन लुक को कॉपी करने के साथ-साथ रियल लुक से भी इंस्पिरेशने ले सकती हैं। आज हम आपको अशनूर कौर के कुछ समर्स लुक दिखा रहे हैं, जो आपको भी पसंद आएंगे। अगर आप चाहें तो इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर अपने वार्डरोब को अपडेट कर सकती हैं-
जैकेट विद शार्ट्स
अशनूर के इस लुक को आप केजुअल से लेकर आउटिंग तक किसी भी तरह कैरी कर सकती हैं। इस लुक में अशनूर ने ब्लैक कलर की टी पहनी है, जिसे उन्होंने ब्लू कलर की डेनिम शार्ट्स के साथ कैरी किया है। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए अशनूर ने सिल्वर कलर की जैकेट भी टीमअप की है। अशनूर के इस स्टाइल के साथ ब्लैक कलर के जूते बेहद ही स्टाइलिश लग रहे हैं। अशनूर का यह लुक यंग गर्ल्स के उपर काफी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें:पटियाला बेब्स की अशनूर कौर की तरह फिटनेस चाहती हैं तो आप भी करें ये 3 योगासन
शार्ट मैक्सी लुक
यूं तो मैक्सी फ्लोर लेंथ तक होती है, लेकिन इस लुक में अशनूर ने मैक्सी को घुटने से थोड़ा नीचे रखा है। ब्लू कलर की यह मैक्सी समर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। अशनूर का यह लुक काफी कंफर्टेबल और स्टाइलिश है। इस लुक में अशनूर ने ब्लू कलर की शार्ट मैक्सी पहनी है, जिसमें व्हाइट व रेड कलर की एंब्रायडरी की गई है। इसके साथ अशनूर ने व्हाइट कलर के शूज और रेड कलर की कैप पहनी है, जिससे उनका लुक और भी स्टाइलिश नजर आ रहा है। एसेसरीज में अशनूर ने घड़ी और कानों में बिग हूप्स पहने हैं।
पिंक आउटफिट
अगर आप फ्रेंड्स के साथ कहीं बाहर जा रही हैं या फिर किसी नाइट पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं तो आप अशनूर के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में अशनूर ने पिंक कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है, जिसके साथ अशनूर ने ब्लैक कलर की बिग बेल्ट टीमअप की है। अपने इस लुक में अशनूर ने नेचुरल को मेकअप लुक दिया है व हेयर्स को ओपन रखा है।
इसे भी पढ़ें:'पटियाला बेब्स' की अशनूर कौर ने 10वीं में स्कोर किए 93 फीसदी नंबर, शूटिंग के साथ पढ़ाई में भी अव्वल
लाइट पिंक लुक
अशनूर का यह लुक केजुअल होने के बावजूद भी बेहद खास है। आप इस स्टाइल को केजुअल से लेकर आउटिंग कर कैरी कर सकती हैं। इस लुक में अशनूर ने लाइट पिंक कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस को कोल्ड शोल्डर लुक दिया गया है व नेक से रफल्स लुक इसे और भी खास बना रहा है। इसके साथ अशनूर ने नेचुरल लुक ही रखा है और कानों में हूप्स पहने हैं। इस लुक में अशनूर बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों