साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन हम सभी लोग हमेशा सिंपल तरीके से साड़ी पहनना पसंद करते हैं। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने लुक में हमेशा कुछ नई चीज ऐड करती हैं। इसी वजह से उनका साड़ी लुक भी डिफरेंट नजर आता है। इस बार उन्होंने साड़ी को स्टाइल किया। जिसे पहनें वो पेसिर की सड़कों पर घूमती हुईं नजर आईं। उनका यह अंदाज भी बिल्कुल अलग था। जिसे देखकर आप भी एक बार इसे ट्राई करने के बारे में जरूर सोचेंगे। चलिए आपको बताते हैं। इनके इस खास अंदाज के बारे में।
ब्लैक ऐड व्हाइट कलर साड़ी
View this post on Instagram
तापसी पन्नू ने इस तस्वीर में ब्लैक ऐड व्हाइट कलर साड़ी को स्टाइल किया है। इस साड़ी को प्रिंटेड पैटर्न के साथ तैयार किया गया है। जिसे सूता बॉम्बे क्लोथिंग ब्रांड ने बनाया है। इसमें खिड़कियों के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। साथ ही, इसमें जो पैटर्न रखा गया है, उसे दोनों तरह के कलर के इस्तेमाल के साथ बनाया गया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और शूज को स्टाइल किया है। इस लुक में वो अच्छी लग रही हैं। लेकिन अगर आप इस लुक को रीक्रिटए करना चाहती हैं, तो इसके साथ कट स्लीव्स वाला व्हाइट ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं।
रेड कलर पोल्का डॉट साड़ी डिजाइन
View this post on Instagram
इस तस्वीर में तापसी पन्नू ने पोल्का डॉट साड़ी को स्टाइल किया है। इस साड़ी को उन्होंने महाराष्ट्रीयन स्टाइल में बांधा है। साड़ी में रेड और ब्लैक दोनों तरह के कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से साड़ी सिंपल लेकिन पहनने के बाद अच्छी लग रही है। इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्लैक कलर टॉप को स्टाइल किया है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना पहनने के लिए साड़ी के ये डिजाइंस रहेंगे बेस्ट, देखें तस्वीरें
ग्रीन साड़ी को किया स्टाइल
View this post on Instagram
आप अगर कुछ कूल लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए तापसी पन्नू के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। इसमें उन्होंने ग्रीन कलर की साड़ी वियर की है। इसके साथ पल्लू को क्रीम कलर में दिया है। इसमें आपको फ्लोरल प्रिंट भी दिया गया है। साथ ही, पल्लू में टेस्ल भी लगाए गए हैं। इससे यह साड़ी अच्छी लग रही है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट को स्टाइल किया है। आप चाहें तो इसके साथ सिंपल पिंक कलर ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। ग्रीन के साथ इसका काफी अच्छा कॉन्ट्रास्ट बनता है।
इसे भी पढ़ें: सिल्क साड़ी के ये अमेजिंग कलेक्शन करें स्टाइल, लगेंगी गॉर्जियस
इस तरह से हमेशा कूल लुक क्रिएट करने के लिए जानी जाती हैं तापसी पन्नू। अगर आपको इनके लुक्स अच्छे लगते हैं, तो आप भी इन्हें क्रिएट कर सकती हैं, और खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram/ Taapsee Pannu
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों