herzindagi
Silk saree ideas

सिल्क साड़ी के ये अमेजिंग कलेक्शन करें स्टाइल, लगेंगी गॉर्जियस

जब भी हम किसी फंक्शन में जाने के लिए तैयार होते हैं तो सबसे पहले सिल्क साड़ी ही ट्राई करते हैं। इस बार इसके कुछ अलग डिजाइन को ट्राई करें। जिसके बाद आप और ज्यादा खूबसूरत लगेगी।
Editorial
Updated:- 2023-06-28, 16:30 IST

घर में शादी हो या पूजा-पाठ ट्रेडिशनल लुक के लिए हम साड़ी पहनना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। साड़ी हर एक महिला को पसंद होती है। ऐसा नहीं है कि इसे भारतीय महिलाएं ही पहनती हैं इसे विदेशी महिलाएं भी पहनना काफी पसंद करती है। जहां देखो वहां साड़ी के अलग-अलग कलेक्शन दिखाई देते हैं। लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा पहनी जाती है सिल्क साड़ी।

ये साड़ी पहनने के बाद काफी खूबसूरत लगती है साथ ही रॉयल लुक देती है। इसे आप किसी भी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन इस बार आपको इन्हें नई कलेक्शन के साथ स्टाइल करना चाहिए। इससे आप भी ट्रेंडी नजर आएगी। 

आर्ट सिल्क साड़ी

Art Slik saree

सिल्क साड़ी में अलग-अलग तरह के डिजाइन और पैटर्न में आती हैं। अगर आपको आर्ट सिल्क सिल्क साड़ी पहनना पसंद है इस बार आपको इसके जरी आर्ट सिल्क वाले डिजाइन को ट्राई करना चाहिए। इसमें आप चाहे तो फ्लावर या फिर आर्ट वर्क डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में सिंपल होती है। लेकिन पहनने में काफी कंफर्टेबल होती है।

इसे आप डे फंक्शन में भी स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक को और खूबसूरत बनाने ते लिए आप इसके साथ लाइट ज्वेलरी और फुटवियर पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Saree Designs : नेट की साड़ी में आप दिखेंगी बेहद क्लासी, देखें डिजाइंस

बनारसी सिल्क साड़ी

Banarsi silk saree

साड़ी के अलग-अलग कलेक्शन में इस बार आप बनारसी सिल्क साड़ी को एड कर सकती हैं। ये साड़ी दिखने में बेहद अच्छी होती है साथ ही इसका फैब्रिक भी काफी मुलायम होता है। इसलिए इस बार आपको इसके ट्रेंडी डिजाइन को भी ट्राई करना चाहिए। इसमें आप सिल्वर वर्क, गोल्ड वर्क और मल्टी कलर वर्क वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ सबसे अच्छी लगती है ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और गोल्ड। इससे आपका लुक और परफेक्ट बन जाएगा और सबसे खूबसूरत नजर आएगी।

कांजीवरम सिल्क साड़ी

kanjvaram silk saree

अगर आपके घर में शादी या फिर पूजा है तो इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है कांजीवरम साड़ी का। इस तरह की सिल्क साड़ी पहनने के बाद बेहद खूबसूरत लगती हैं। आपने भी अपने घर में इसके अलग-अलग पैटर्न देखे होंगे। इसमें और भी अच्छी-अच्छी कलेक्शन आ गई है। जिसे आपको ट्राई करना चाहिए। सबसे बेस्ट है इसमें हैंड वर्क जरी सिल्क साड़ी। इस वर्क को देखकर आपको रॉयल फील आएगी। साथ ही आप किसी रानी से कम नजर नहीं आएगी। इस तरह की साड़ी कलेक्शन आपको ऑनलाइन सबसे अच्छे मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में व्हाइट साड़ी को कैसे करें कैरी, देखें तस्वीरें

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • जब भी सिल्क साड़ी खरीदें तो उन्हें अच्छे से कागज में पैक करके ही रखें।
  • बिना ड्राई क्लीन कराएं उन्हें न पहनें।
  • साड़ी के साथ कभी भी कॉटन का ब्लाउज स्टाइल न करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Myntra

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
सिल्क साड़ी को पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान?
इसे हमेशा प्रेस करके पहनें तभी अच्छी लगेगी।
सिल्क साड़ी कब पहनी जाती है?
सिल्क साड़ी सबसे ज्यादा शादी के सीजन में पहनी जाती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।