सूट या कुर्ती के साथ स्टाइल करें ये प्लाजो, देखें डिज़ाइंस

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिज़ाइंस वाले प्लाजो दिखा रहे हैं जिन्हें आप सूट या कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं और इस आउटफिट में आप खूबसूरत भी नजर आएंगी।

style latest design palazzo

स्टाइलिश लुक के लिए महिलाएं सूट या कुर्ती वियर करना पसंद करती हैं। इस तरह के आउटफिट में जहां आप खूबसूरत नजर आती हैं तो वहीं आप कंफर्टेबल भी रहती हैं। वहीं अगर आप सूट या कुर्ती में स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप ये न्यू डिजाइन वाले प्लाजो के साथ इन्हें स्टाइल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ प्लाजो सेट दिखा रहे हैं जिन्हें आप सूट या कुर्ती के साथ इस तरह स्टाइल कर सकती हैं।

एम्ब्रॉयडरी वर्क प्लाजो

Embroidery Work Plazo

अगर आप लॉन्ग कुर्ती पहन रही है तो आप इस तरह का एम्ब्रॉयडरी वर्क प्लाजो इस सेट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के प्लाजो आप दर्जी के पास से सिलवा सकती हैं साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से भी आप 1000 से 3000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस आउटफिट के साथ आप सिल्वर कलर के झुमके या चोकर स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - Haryali Teej 2024 Green Red Saree: हरियाली तीज के मौके पर पहनें हरे-लाल रंग की ये साड़ियां, पति की नहीं हटेंगी निगाहें

ब्लाउज प्लाजो सेट

blouse palazzo set

प्लाजो को आप इस तरह ब्लाउज के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट में जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आप से भी अलग नजर आएंगी। इस तरह का आउटफिट आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये आउटफिट सस्ते दाम में मिल जाएगा। वहीं इस आउटफिट को आप 2000 से 5000 तक की कीमत मिल जाएगा।

इस तरह के आउटफिट्स के साथ आप कुंदन वर्क वाली ज्वेलरी साथ ही चोकर भी स्टाइल कर सकती हैं।

फ्लेयर प्लाजो

Flared Plazo

अगर आप शोर्ट कुर्ती पहन रही हैं तो आप इस तरह फ्लेयर प्लाजो वियर कर सकती हैं। इस तरह का प्लाजो में जहां आप खूबसूरत नजर आएँगी तो वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा। इस तरह का आउटफिट आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 3000 तक की मिल जाएगा।

इस आउटफिट के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:सावन के मौके पर वियर करें ग्रीन कलर की ये नेट साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आपको ये प्लाजो डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit:sujatra, nykaafashion, myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP