सावन के मौके पर वियर करें ग्रीन कलर की ये नेट साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आप सावन ने मौके पर स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप नेट साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस साड़ी में जहां अप स्टाइलिश नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा । 

green colour net saree latest design

सावन के मौके पर महिलाएं ज्यादातर ग्रीन कलर के आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। इस वजह से इस मौके पर ग्रीन कलर के आउटफिट्स की सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं। वहीं अगर आप इस मौके पर ग्रीन कल के आउटफिट पहनने की सोच रही हैं कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं। तो आप ग्रीन कलर की ये नेट साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस की ग्रीन कलर की ये नेट साड़ी दिख रहे हैं जो सावन के मौके पर आप स्टाइल कर सकती हैं।

फ्लोरल नेट साड़ी

floral net saree

इस तरह की साड़ी सावन के मौके पर आप स्टाइल कर सकती हैं। यह नेट साड़ी फ्लोरल पैटर्न में है और इस्मने एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है। वहीं इस साड़ी को आप स्लीवेलेस या हाफ स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ अपना लुक कंप्लीट करने के लिए आप ज्वेलरी में झुमके स्टाइल कर सकती हैं।

यह साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर 1000 से 3000 तक की कीमत में मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:Saree Designs For Office: ऑफिस में रोजाना पहनने के लिए बेस्ट रहेंगी साड़ी की ये डिजाइंस

बटरफ्लाई नेट साड़ी

Butterfly Net Saree

यह बटरफ्लाई नेट साड़ी भी सावन के मौके पर वियर करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इस साड़ी के बॉर्डर में कट वर्क किया हुआ है और इसमें थ्रेड वर्क भी किया हुआ हुआ है। जो इस साड़ी को स्टाइलिश लुक देती है। इस यरह की साडी आपको ग्रीन कलर में कई सरे डिजाइन में मिल जाएँगी जिसे आप ऑनलाइन आर ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 1500 की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस साड़ी के साथ लॉन्ग इयरिंग्स साथ ही फुटवियर में जूती स्टाइल कर सकती हैं।

एंब्रॉयडरी नेट साड़ी

embroidered net saree

इस तरह की एम्ब्रॉयडरी नेट साड़ी सावन के मौके पर वियर की जा सकती है। इस साड़ी में ग्रीन एम्ब्रॉयडरी की गयी हैं जो इस साड़ी को एक न्यू लुक देती है। वहीं इस साड़ी के साथ पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।यह साड़ी आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको यह साड़ी 2000 से 5000 तक की कीमत में मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:Saree Fashion: साड़ी के ये कलर्स हर मौके पर आते हैं काम, मिलेगा बेस्ट लुक

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-indianclothstore, me99, myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP