Interesting Facts: अंबानी प्री-वेडिंग में सोनम कपूर की पहनी पोशाक के पीछे है दिलचस्प कहानी, जानें इसके रोचक तथ्य

स्टाइलिश दिखने के लिए सेलिब्रिटीज अपने लुक्स के साथ कई तरह के बदलाव करते रहते हैं। सोनम कपूर सबसे ज्यादा अपने आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

sonam kapoor wore ladakhi mogos interesting facts

सेलिब्रिटीज किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं इस बीच नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे के शादी से जुड़े प्री-वेडिंग फंक्शन में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक ने शिरकत की। इस दौरान सेलिब्रिटीज के कई लुक्स एक के बाद एक सोशल मीडिया पर दिखाई दिए हैं।

इसी बीच सोनम कपूर अपने यूनिक फैशन स्टेटमेंट के कारण चर्चा का विषय बनी हुई हैं। तो आइये जानते हैं सोनम कपूर की पहनी इस पोशाक से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-

कब पहनी थी सोनम कपूर ने यह आउटफिट?

ladakhi traditional outfit

सोनम कपूर ने यह खूबसूरत आउटफिट अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे दिन पहना है। बता दें कि तीसरे दिन का थीम इंडियन ट्रेडिशन हेरिटेज कल्चर था, जिसमें सभी महमानों को इंडियन कल्चर से जुड़े कपड़े पहनने थे। इस बीच हस्ताक्षर सेरेमनी भी रखी गई है।

इसे भी पढ़ें:Nita Ambani Diamond Ring: नीता अंबानी की इस डायमंड रिंग की कीमत लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में है? जानें क्या है इसकी खासियत

क्या है सोनम कपूर की पोशाक की खासियत?

ladakhi folk outfit

  • इस डिजाइनर आउटफिट को नमजा कूटौर द्वारा डिजाइन किया गया है।
  • एक्ट्रेस ने लद्दाख की ट्रेडिशनल आउटफिट को अंबानी इंडियन हेरिटेज कल्चर लुक के लिए पहना हुआ है।
  • इसे लद्दाखी मोगोस कहा जाता है और ठंड से बचने के लिए इसे बोक केप के साथ पहना जाता है।
  • इस पोशाक में सिल्क फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है।
  • वहीं इस आउटफिट में किया गया वर्क गोल्डन कलर की सिल्क थ्रेड से किया जाता है।
  • स्टेटमेंट के लिए सोनम ने हैवी ज्वेलरी पहनी हुई है, जो इस लुक को काफी खूबसूरती के साथ पूरा कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Isha Ambani Fashion: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में काफी ग्लैमरस नजर आईं ईशा अंबानी, देखें तस्वीरें

कैसे हैं सोनम कपूर फैशन आइकॉन?

sonam kapoor styling

सोनम कपूर आए दिन अपने फैशन स्टेटमेंट के कारण फैंस का दिल जीत लेती हैं। बता दें कि इस लद्दाखी पोशाक से पहले भी सोनम अपनी आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने ट्रेडिशनल लुक के लिए अपनी मां की पुरानी साड़ी को एक बार फिर से पहना है, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया है।

अगर सोनम कपूर की इस खूबसूरत पोशाक खासियत पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP