herzindagi
nita ambani diamond ring

Nita Ambani Diamond Ring: नीता अंबानी की इस डायमंड रिंग की कीमत लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में है? जानें क्या है इसकी खासियत

नीता अंबानी के पास एक्सपेंसिव चीजों की कोई कमी बिल्कुल भी नहीं है। वहीं चर्चा का विषय उनकी यह डायमंड रिंग बनी हुई है। तो आइये जानते हैं क्या है इसकी खासियत- 
Editorial
Updated:- 2024-03-07, 16:16 IST

अंबानी परिवार अपने लक्ज़री लाइफस्टाइल के कारण आए दिन सुर्खियों में बना ही रहता है। हालही में मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़े प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक इस समारोह में नजर आया है। 

इस समारोह में अंबानी परिवार की महिलाएं एक से बढ़कर एक एक्सपेंसिव लुक्स में नजर आईं हैं। वहीं इस बीच चर्चा का विषय नीता अंबानी की यह डायमंड की अंगूठी बनी हुई है। तो आइये जानते हैं क्या है नीता अंबानी की इस अंगूठी की खासियत और जानेंगे इसके रोचक तथ्य- 

nita ambani expensive diamond ring

नीता अंबानी ने कब पहनी थी यह डायमंड की अंगूठी?

स्टाइल स्टेटमेंट में नीता अंबानी अपनी बेटी और दोनों बहू से भी ज्यादा एक्टिव रहना पसंद करती हैं। वहीं नीता अंबानी ने यह अंगूठी प्री-वेडिंग के तीसरे दिन हस्ताक्षर सेरेमनी के दौरान साड़ी के साथ कैरी की थी।  ग्रीन स्टोन एमरल्ड डायमंड ज्वेलरी के साथ नीता अंबानी की पहनी यह डायमंड रिंग अलग ही स्टाइल स्टेटमेंट बनाती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें: Isha Ambani Fashion: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में काफी ग्लैमरस नजर आईं ईशा अंबानी, देखें तस्वीरें

नीता अंबानी की पहनी हुई डायमंड की अंगूठी की खासियत क्या है?

nita ambani expensive jewellery

  • यह डायमंड रिंग 19वी सदी के मुगलों के जमाने की मशहूर अंगूठी है।
  • इस अंगूठी की कीमत लगभग 50 करोड़ से भी ज्यादा है।
  • बता दें कि यह दुनिया का सबसे बड़ा डायमंड है।
  • इस डायमंड को 'मिरर ऑफ़ पैराडाइस' भी कहा जाता है।
  • एक समय पहले यह मुगलों की शाही ज्वेलरी का हिस्सा थी।
  • 1800 से लेकर 1899 के बीच यह हीरा गोलकोंडा माइंस (खान) में पाया गया था।
  • इस हीरे का वजन लगभग 52.82 कैरट है।
  • 2019 में क्रिस्टी द्वारा हुई नीलामी के दौरान इसे करीब 54 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

 

 

अगर नीता अंबानी की डायमंड रिंग की खासियत पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।