सोनम कपूर की शादी होने वाली है। ये तो सब जानते हैं कि सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनन्द अहूजा से शादी कर रही हैं, सोनम कपूर की शादी की तारीख पक्की हो चुकी है। वैसे आपको ये भी बता दें कि सोनम कपूर डेस्टिनेशन वैडिंग नहीं कर रही हैं बल्कि उनकी शादी मुम्बई में ही होने वाली है। सोनम कपूर अपनी शादी में कौन से डिज़ाइन के कपड़े पहनेंगी, शादी कब हो रही है, कहां हो रही... सोनम कपूर की शादी से जुड़ी हर बात उनके फैंस जानना चाहते हैं।
अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर की शादी जल्द ही हो रही है। पापा ने अपनी बिटिया रानी सोनम की शादी के सपने तब के देखें हैं जब से वो उनकी गोदी में आयी है। कपूर खानदान में शादी का ये खास मौका सभी के लिए बहुत स्पेशल है। पूरा परिवार मिलकर इस कोशिश में लगा है कि शादी में किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए। सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं उनका ब्राइडल लुक कई फैशन शो में पहले से देखने को मिल चुका है। ऐसे में वो किस डिज़ाइनर के ब्राइडल कलेक्शन को अपनी शादी के किस फंगशन पर पहनना पसंद करेंगी इस बारे में भी सोचा जा सकता है।
सोनम कपूर की शादी के आउटफिट कौन करेगा डिज़ाइन?
Image Courtesy: HerZindagi
सोनम कपूर की शादी गर्मी के मौसम में होने वाली है। अगर आपको याद हो तो सोनम कपूर ने साल 2013 में दिल्ली में हुए इंडिया ब्राइडल वीक में फैशन डिज़ाइनर रोहित बल के मलमल कलेक्शन को रैम्प पर शोकेज़ किया था। ये तो आप जानकी ही हैं कि गर्मियों में मलमल का कपड़ा कितना मुलायम और आरामदायक होता है और शादी के फंगशन पर अगर आपको स्टाइल के साथ आराम भी चाहिए तो रोहिल बल जैसे डिज़ाइन के ये स्टाइलिश आउटफिट आपके लिए परफेक्ट हैं। हो सकता है कि सोनम कपूर अपनी शादी के एक फंगशन पर रोहित बल के मलमल कलेक्शन की तरह ही कुछ खास अपनी शादी के किसी एक फंगशन जैसे संगीत या सगाई पर ऐसा ही कुछ पहनें।
Image Courtesy: @sonamkapoor/Instagram
सोनम कपूर पंजाबी फैमिली से हैं उनकी शादी पूरे रीति-रिवाज़ के साथ होने वाली है ऐसे में शादी से पहले उनकी कलीरे की रस्म भी जरूर होगी। फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची के फ्लोरल लहंगे के साथ सोनम कपूर का ये कलीरे वाला लुक देखकर ऐसा माना जा सकता है कि सोनम अपनी कलीरे वाली रस्म पर इसी तरह से तैयार हों।
हर लड़की अपनी शादी पर रॉयल दिखना पसंद करती है। फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला इंडियन के उन जाने माने डिज़ाइनर्स में से हैं जिनके कलेक्शन में रॉयल्टी नज़र आती है। चिकनकारी, ज़रदोज़ी, मिरर वर्क ये इन डिज़ाइनर्स के कलेक्शन का सिग्नेचर क्लासिक स्टाइल है। सोनम कपूर ब्राइडल फैशन वीक में अबू जानी और संदीप खोसला के डिज़ाइनर लहंगे में दुल्हन सी सजी नज़र आ चुकी हैं। अब वो अपनी शादी में भी अगर ऐसा ही रॉयल लुक चाहती हैं तो हो सकता है कि सोनम कपूर अपनी शादी पर फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का डिज़ाइनर रॉयल लहंगा पहनें।
Read more:सोनम कपूर के beauty rules जो हर नई दुल्हन को करने चाहिए follow
कब हो रही है सोनम कपूर की शादी
Image Courtesy: HerZindagi
मुम्बई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड की मसक्कली सोनम कपूर की शादी फंगशन अगले महीने मई में 7-10 तारीख तक चलेंगे। जिस तरह से हर इंडियन वैडिंग में शादी से पहले सगाई, मेहंदी, संगीत, हल्दी, कलीरा सारी रस्में होती है वो सारी रस्मों के साथ ही सोनम कपूर की शादी भी होगी। वैसे फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइनर लहंगे या किसी आउटफिट में भी सोनम कपूर इसी तरह से अपनी शादी के किसी एक फंगशन पर नज़र आ सकती हैं।
Read more:डबल दुपट्टे का है ट्रेंड, अपनी आने वाली शादी में ब्राइड्स कर सकती हैं ये स्टाइल कैरी
कहां पर होगी शादी
Image Courtesy: @sonamkapoor/Instagram
सोनम कपूर की शादी पहले विदेश में होने वाली थी लेकिन अब उनकी शादी मुम्बई में ही होने वाली है। खबरों की मानें को उनकी शादी मुम्बई में बांद्रा या जूहू में से किसी एक जगह पर होगी। अभी तक सोनम कपूर की शादी की लोकेशन के बारे में पूरी तरह से कोई जानकारी नहीं मिली है।
Read more:अपने 'वीरे दी वेडिंग ' की खुशी में दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर ही नाच उठीं स्वरा
सोनम कपूर की शादी में कौन से मेहमान आएंगें ?
सोनम कपूर की शादी में उनकी अगली फिल्म वीरे दी वैडिंग की पूरी स्टारकास्ट आने वाली है ये तो तय है। करीना कपूर खान, स्वारा भास्कर, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, पूरी कपूर फैमिली, अर्जुन कपूर, जाह्नवी और खुशी कपूर, अंशूला सभी सोनम कपूर की शादी के खास मेहमान होंगे। वैसे आपको ये भी बता दें कि स्टाइलिश सोनम कपूर की शादी के बाद वीरे दी वैडिंग पहली फिल्म रीलिज़ होगी।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों