herzindagi
sonam kapoor iwc dubai stylish look main

सोनम कपूर का दुबई वाला लुक देखती रह जाएंगी आप

सोनम कपूर को यूं ही बॉलीवुड की फैशनिस्टा नहीं कहा जाता। दुबई में एक इंटरनेशनल ब्रैंड के इवेंट को अटेंड करने पहुंची सोनम कपूर जब अपने सुपर स्टाइलिश अवतार में इवेंट में एंटर हुई तो सबकी निगाहें उन्हीं पर थम गई।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-04-18, 13:18 IST

सोनम कपूर को यूं ही बॉलीवुड की फैशनिस्टा नहीं कहा जाता। सोनम जो भी करती हैं उनका स्टाइल और फैशन दुनिया में कॉपी किया जाता है। दुबई में एक इंटरनेशनल ब्रेंड इवेंट को अटेंड करने पहुंची सोनम कपूर जब अपने सुपर स्टाइलिश अवतार में इवेंट में एंटर हुई तो सबकी निगाहें उन्हीं पर थम गई। हर कोई सोनम से मिलने के लिए बेताब हो गया। 

वैसे आपको बता दें कि साल 2017 में लग्ज़री घड़ियों के इंटरनेशल ब्रेंड IWC ने सोनम कपूर को अपना ब्रेंड एम्बेस्डर बनाया था। सोनम कपूर इस इंटरनेशल ब्रैंड की 150वीं सालगिरा के खास मौके पर दुबई में ये इवेंट अटेंड करने पहुंची थी। 

दुबई में सोनम कपूर का सुपर स्टाइलिश लुक 

sonam kapoor iwc dubai stylish look in

Image Courtesy: @rheakapoor/Instagram

मुम्बई से दुबई जाते समय सोनम कपूर का एयरपोर्ट लुक तो हमने आपको दिखाया था जिसमें सोनम कपूर ने सफेद रंग के बॉक्सी क्रॉप टॉप के साथ ब्लू कलर का प्लेटिड ट्राउज़र पहना था। दुबई में इवेंट अंटेड करने पहुंची सोनम कपूर यहां पर Delpozo का ये स्टाइलिश पैंट सूट पहनकर आयी। इस सूट पर उन्होंने ब्लू फ्लोवर वाली यैलो बेल्ट लगा रखी थी जिसने उनके इस लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया। गले ने पोल्का डॉट वाला स्कार्फ पहनकर सोनम ने इस आउटफिट को कम्पलीट किया। आंखों में नियॉन शेड का आईशेडो और लाइट पिंक लिपस्टिक के साथ उनका ये मेकअप भी इस आउटफिट के लिए परफेक्ट था। कानों में पर्ल ईयर रिंग पहनी सोनम कपूर ने IWC की घड़ी अपनी कलाई पर बांध रखी थी। 

Read more: करीना कपूर खान और सोनम कपूर का हॉट अवतार करेगा आपको क्रेज़ी

दुबई में सोनम कपूर का इंडियन लुक 

sonam kapoor iwc dubai chikankari suit patan patola dupatta

Image Courtesy: HerZindagi

सुपर स्टाइलिश अवतार के बाद सोनम कपूर दुबई में इस इंडियन अवतार में भी दिखी। सोनम कपूर ने सफेद चिकनकारी सूट के साथ में बीटरुट वाला पटन पटोला दुपट्टा ओढ़ रखा था। सोनम के इस लुक को इस इवेंट में लोगों ने काफी पसंद किया। विदेशों में इस तरह से इंडियन लिबास में जाकर अपने देश के फैशन को शोकेज़ करने के सोनम कपूर के इस अंदाज़ की भी काफी तारीफ हो रही है। 

सोनम कपूर इन दिनों अपनी बहन की फिल्म वीरे दी वैडिंग की शूटिंग में बिज़ी हैं ये फिल्म 1 जून को रीलिज़ होने वाली है। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिआ भी लीड रोल में हैं। 

Read more: ऐसी कौन सी जगह है जहां से सोनम कपूर कभी वापस नहीं आना चाहती?

sonam kapoor iwc dubai stylish look in

Image Courtesy: @rheakapoor/Instagram

वैसे सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों और फैशन से भी ज्यादा उनकी शादी के लिए चर्चा में हैं। उनका हर फैन जानना चाहता हैं कि सोनम कपूर अपनी शादी में क्या पहनने वाली हैं। उन्हें दुल्हन में सजे लिबास में देखने का इंतज़ार तो ना सिर्फ पूरी इंडस्ट्री कर रही हैं बल्कि उनके लाखों करोड़ों फैंस भी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो सोनम कपूर मई में मुम्बई में शादी करेंगी और उसके बाद दिल्ली में भी उनकी शादी का रिसेप्शन होगा। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।