herzindagi
sonam kapoor d glam look main

शादी से पहले सोनम कपूर का डी-ग्लैम लुक बार-बार क्यूं आ रहा है नज़र?

सोनम कपूर अपनी शादी से पहले इन दिनो हर जगह डी-ग्लैम अवतार में नज़र आ रही हैं। सोनम कपूर अपने मंगेतर आनन्द के साथ में हों या फिर एयरपोर्ट पर या फिर फिल्म वीरे दी वैडिंग के सेट पर वो हर जगह अपने सारे काम निपटाने में ही बिज़ी हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-04-17, 19:38 IST

जल्द ही बॉलीवुड की मसक्कली सोनम कपूर की शादी होने वाली है। सोनम कपूर अपनी शादी से पहले इन दिनो काफी डी-ग्लैम लुक में नज़र आ रही हैं। हाल ही में सोनम कपूर मुम्बई एयरपोर्ट में बिना मेकअप के स्पोट की गईं। सोनम कपूर का ये लुक हालांकि उनके फैंस को हमेशा की तरह ही पसंद आया लेकिन बिना मेकअप के बॉलीवुड स्टार्स को देखने की आदत उनके फैंस को कम होती है इसलिए सोनम कपूर को इस तरह से देखकर अब उनके फैंस को इंतज़ार है तो बस इस  बात का कि सोनम अपनी शादी पर कितनी खुबसूरत दिखने वाली हैं। 

एयरपोर्ट पर बिना मेकअप के दिखीं सोनम कपूर 

sonam kapoor d glam look airport inside

Image Courtesy: Yogen Shah 

एयरपोर्ट पर सफेद टॉप और ब्लू प्लेटिड पजामा में फैशनिस्टा सोनम कपूर जितनी स्टाइलिश दिख रही हैं बिना मेकअप के उन्हें यूं देखऩा उनके फैंस को उतना ही कम पसंद आया। सोनम कपूर अपनी शादी की तैयारियों में इन दिनों काफी बिज़ी हैं। हालांकि वो स्टाइल के साथ किसी भी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज़ करना पसंद नहीं करती लेकिन फिर भी उनका ये डी-ग्लैम अवतार देखकर यही कहना पड़ेगा कि शादी की तैयारियों में सोनम कपूर के पास खुद तैयार होने का इन दिनो समय नहीं है। 

Read more: फरहा की कोरियोग्राफी से सोनम कपूर और आनंद आहूजा की सगाई में लगेंगे चार-चांद

मंगेतर आनन्द के साथ क्लिनिक के बाहर दिखीं सोनम कपूर 

sonam kapoor anand ahuja clinic

Image Courtesy: Yogen Shah 

सोनम कपूर मुम्बई के बैंड स्टैंड पर एक क्लिनिक से अपने मंगेतर के साथ बाहर आते हुए नज़र आई। बॉलीवुड की फैशन क्वीन अपनी फिटनेस और हेल्द को लेकर कितनी एक्टिव रहती हैं ये तो सब जानते हैं। शादी से पहले क्लिनिक में अपने मंगेतर के साथ सोनम का यूं तैयार होकर जाना भी खबर बना। सोनम कपूर जल्दबाज़ी में हो रही शादी में किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती और यही वजह है कि वो अपनी हेल्थ का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। 

Read more: करीना कपूर खान और सोनम कपूर का हॉट अवतार करेगा आपको क्रेज़ी

वीरे दी वैडिंग के सेट पर सोनम कपूर 

sonam kapoor veerey di wedding set shoot

Image Courtesy: Yogen Shah 

जून में रीलिज़ होने वाली फिल्म वीरे दी वैडिंग की शूटिंग भी जल्दी से सोनम कपूर खत्म करने में लगी हुई हैं। मुम्बई के महबूब स्टूडियों में सोनम स्कर्ट और शर्ट में तैयार होकर सेट पर जाती हुई भी नज़र आयीं। सोनम कपूर इस फिल्म में ग्लैमरस अवतार में ही नज़र आने वाली हैं लेकिन उससे पहले अपनी शादी की तैयारियों में बिज़ी सोनम कपूर के पास सारा काम उससे पहले खत्म करने के अलावा और कोई दूसरा ऑपशन नहीं है। सोनम कपूर शादी के बाद वैसे अपनी फिल्म वीरे दी वैडिंग के प्रमोशन पर नज़र आएंगी। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।