herzindagi
diwali party  blouse designs

Cocktail Party Blouse Design: सोनम कपूर के इन 4 स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस से लें आइडिया

दिवाली की कॉकटेल पार्टी में साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो आपको सोनम कपूर के ये 4 ब्लाउज डिजाइंस पर एक नजर जरूर डालें। 
Editorial
Updated:- 2019-10-11, 14:21 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवं बी-टाउन फैशनीस्टा सोनम कपूर के फैशनेबल अंदाज को जवाब ही नहीं है। वह किसी भी आउटफिट में बेहद अट्रैक्टिव और खूबसूरत नजर आती हैं। फिलहाल फेस्टिवल सीजन आ गया है। अगर इस फेस्टिवल सीजन आप किसी कॉकटेल पार्टी का हिस्सा बनने जा रही हैं और इस पार्टी में आप साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो हम आपको सोनम कपूर के ऐसे ब्लाउज डिजाइंस दिखाएंगे कि आप कॉकटेल पार्टी में साड़ी पहनने की झिझक को भूल जाएंगी। तो चलिए देखते हैं सोनम कपूर के स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस की एक झलक। 

इसे जरूर पढ़ें:  पति संग रोमांटिक डिनर डेट के लिए ये 5 स्टाइलिश बैक डिजाइंस वाले ब्लाउज आप भी करा सकती हैं रिक्रिएट

bollywood style blouse designs diwali

सोनम कपूर ब्लाउज डिजाइन -1 

इस तस्वीर में सोनम कपूर ने हाउस ऑफ मसाबा की डिजाइन की हुई बेहद डिफ्रेंट लुक वाली साड़ी पहनी हुई हैं। सोनम कपूर की साड़ी जितनी डिफ्रेंट उतना ही अलग है उनकी इस साड़ी का ब्लाउज। महीन फ्लोरल प्रिंट वाली इस साड़की के साथ सोनम कपूर ने मैचिंग का विक्टोरियन स्लीव्ज वाला ब्लाउज पहना है। यह ब्लाउज आप भी अपने लोकल दर्जी से रिक्रिएट करवा सकती हैं। इसके ब्लाउज की रेक्टेंगल शेप की नेकलाइन बेहद अट्रैक्टिव लग रही है। इस लुक के साथ सोनम ने बेहद लाइट वेटेड लुक की ऑक्सेडाइस सिल्वर की ज्वैलरी पहनी है।

इसे जरूर पढ़ें:  माधुरी दीक्षित के इन 5 ब्लाउज डिजाइन से आप भी ले सकती हैं आइडिया 

sonam kapoor  stunning diwali party looks

सोनम कपूर ब्लाउज डिजाइन-2 

इस तस्वीर में सोनम कपूर ने jebsispar फैशन ब्रांड की हैंडमेड साड़ी पहनी है। ब्रॉड चेक्स और बोल्ड फ्लोरल प्रिंट्स वाली इस साड़ी के साथ सोनम कपूर ने मैचिंग का ब्लाउज पहना है। क्लोज नेक और फुल पफ स्लीव्ज के का यह बलाउज काफी एलिंगेंट नजर आ रहा है। इसके साथ गोल्ड और व्हाइट बीड्स वाला सोनम कपूर का नेकपीस उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। सारा अली खान के 5 ब्लाउज डिजाइन से ले सकती हैं आइडिया

latest blouse designs for diwali party

सोनम कपूर  ब्लाउज डिजाइन- 3 

अगर आप कॉकटेल दिवाली पार्टी में साड़ी पहन कर जाना चाहती हैं और आप इसके लिए अलग तरह का ब्लाउज डिजाइन तलाश रही हैं तो आपको सोनम कपूर का यह लुक देखना चाहिए। सोनम कपूर ने इस तस्वीर में Rishta by Arjun Saluja  की डिजइन की हुई सॉलिड रेड कलर की साड़ी पहनी है। इस साड़ी का सबसे एट्रैक्टिव पार्ट है इसका ब्लाउज। सोनम कपूर का ब्लाउज बिग कॉलर और डाइगल जिप वाला है।

 

इस ब्लाउज की स्लीव्ज भी फुल हैं और उसमें भी जिप लगी हुई है। दिवाली कॉकटेल पार्टी के लिए सोनम का यह ब्लाउज डिजाइन बहुत ही ज्यादा एप्रोप्रिएट है। नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के 5 ब्लाउज डिजाइंस से लें टिप्स

designer blouse style diwali party

सोनम कपूर ब्लाउज डिजाइन- 4 

सोनम कपूर ने ने इस तस्वीर में Anavila फैशन ब्रांड की साड़ी पहनी है। इस साडी में सोनम बेहद एलिगेंट लग रही हैं। सोनम कपूर की साड़ी ही नहीं ब्लाउज भी बेहद अलग अंदाज का है। उन्होंने साड़ी से मैच करता हुआ शीर लुक वाला कोट पहना है।

 

जिस पर आधा साटन का कपड़ा लगा हुआ है। सोनम कपूर का यह लुक भी बेहद अलग और अच्छा है। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।