herzindagi
image

Sindoor Box: सुहागिन महिलाएं सिंदूर रखने के लिए खरीदें ये Sindoor Dani, ऐसे करें डिजाइन पसंद

Traditional Sindoor Dani: सुहागिन महिलाओं का श्रृंगार बिना सिंदूर के पूरा नहीं होता है। ऐसे में इसे रखने के लिए आप अच्छी सी सिंदूर दानी को खरीद सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-15, 18:53 IST

Sindoor Box Designs: सजना-सवरना हर किसी को पसंद होता है। त्योहार हो या शादी महिलाएं श्रृंगार करके अच्छे से तैयार होती हैं। मेकअप करती हैं। मांग में सिंदूर भी भरती हैं। वट सावित्री व्रत के दिन भी महिलाएं श्रृंगार करके तैयार होंगी। हर कोई अपने पति के नाम का सिंदूर माथे पर लगाएंगी। लेकिन इसे रखने के लिए अच्छी सिंदूर दानी भी तो होनी चाहिए। इसके लिए आप आर्टिकल में दिखाए गए इन खास डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।

गोल्ड वाली सिंदूर दानी

Gold sindoor dani

आप अपने सिंदूर को रखने के लिए फोटो में नजर आने वाले डिजाइन की सिंदूर दानी को रख सकती हैं। इस तरह की सिंदूर दानी दिखने में काफा अट्रैक्टिव नजर आती है। साथ ही, इसमें जिस तरह के डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इससे यह और भी ज्यादा सुंदर लगती है। इसमें आप मोर से लेकर सिंपल डिजाइन वाली सिंदूर दानी को खरीद सकती हैं। सिंदूर दानी अच्छी लगेगी। साथ ही, इसमें आपको ज्यादा से ज्यादा सिंदूर रख दिया जाएगा। आप इसे मार्केट से जाकर ले सकती हैं।

चांदी की सिंदूर दानी

Silver sindoor dani

आप सिंदूर को रखने के लिए चांदी की सिंदूर दानी को खरीद सकती हैं। इस तरह की सिंदूर दानी पहनने के बाद अच्छी लगती है। इसमें आपको ऊपर की तरह एक मोर का डिजाइन मिलेगा, बाकी की डिब्बी में कलरफुल स्टोन या पैंट का डिजाइन मिलेगा। इससे यह काफी सुंदर नजर आएगी। इस तरह की सिंदूर दानी को आप चाहें तो ट्रेवल करते समय भी साथ में लेकर जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बाजार से खरीदकर नहीं बल्कि घर में रखी चीजों से बनाएं सिंदूर, एक्सपर्ट से जानें तरीका

स्टोन और गोटा वर्क वाली सिंदूर दानी

Sone work sindoor dani

सिंदूर रखने के लिए डिब्बी चाहिए तो इस तस्वीर में नजर आने वाली सिंदूर दानी खरीद सकती हैं। इस तरह की सिंदूर दानी में ऊपर की तरफ स्टोन का डिजाइन मिलेगा। इस तरह की सिंदूर दानी को आप अपने मेकअप बॉक्स में भी रख सकती हैं। कई जगह पर शादी में भी ऐसी सिंदूर दानी दी जाती है। इससे ही महिलाएं मांग में सिंदूर भरती हैं।

इसे भी पढ़ें: Summer Makeup Tips: ऑयली स्किन पर नहीं टिकता है मेकअप, एक्‍सपर्ट के ये टिप्‍स अपनाएं और Sweat Proof Makeup करें

आप अपने सिंदूर को रखने के लिए इन सिंदूर दानी को खरीदकर रखें। इसे आप अपने मेकअप किट में रखकर कही लेकर भी जा सकती हैं। साथ ही, अपने ड्रेसिंग टेबल में रख सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Rebaari Jewels, Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।