
गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और इस मौसम में पसीने के कारण सभी का बुरा हाल है। खासतौर पर महिलाओं को इस मौसम में किसी शादी-पार्टी में जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि पसीने के कारण मेकअप चेहरे पर नहीं टिकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप sweat proof makeup करें। इस मेकअप कारने की खास तकनीक होती है और इसके लिए अलग तरह के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस विषय पर मैक्स फैक्टर की हेड ऑफ ट्रेनिंग मोनिका खुल्लर विस्तृत जानकारी देती हैं। वह कहती हैं, " सही मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमा किया जाए तो गर्मियों में भी मेकअप आपके चेहरे टिका रहेगा। सही प्रोडक्ट्स से आप फ्रेश और स्मूद लुक पा सकती हैं। "
तो चलिए जानते हैं sweat proof makeup करने का आसान और सबसे अच्छा तरीका। खासतौर पर ऐसा मेकअप जो ऑयली स्किन पर टिका रहे।
मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना बहुत जरूरी है। खासतौर पर ऑयली स्किन है, तो आपको मेकअप करने से पहले क्लीनिग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग जरूर करनी चाहिए। साथ ही मेकअप से पहले फेस पैक भी लगाएं ताकि स्किन पोर्स बंद हो जाएं, नहीं तो उसमें से ऑयल आएगा और मेकअप चेहरे पर नहीं टिकेगा।
आपकी स्किन ऑयल है या ड्राई मेकअप से पहले प्राइमर लगाना बहुत जरूरी होता है। इससे एक स्मूद बेस बनता है। साथ ही प्राइमर आपकी त्वचा के लिए सुरक्षा कवच होता है। यह कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स से त्वचा को बचाता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो मैटीफाइंग प्राइमर इस्तेमाल करें।
अच्छे मेकअप के लिए सही फाउंडेशन का होना बहुत जरूरी है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में लाइटवेट और लॉन्गलास्टिंग फाउंडेशन का चुनाव करना चाहिए। आपकी स्किन ऑयली है तो मैट बेस वाले फाउंडेशन आपके लिए बेस्ट रहेंगे।
फाउंडेशन लगाने के बाद उसे सेट करना जरूरी है। इसके लिए आपको कॉम्पैक्ट पाउडर कर इस्तेमाल करना चाहिए। यहां आपको ध्यान रखना है कि पाउडर आपकी स्किन टोन से एक शेड डाउन हो।
गर्मी और पसीने की वजह से आंखों का मेकअप भी बहुत जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में मार्केट से आपको सारे वॉटरप्रूफ और स्मजफ्री प्रोडक्ट्स ही खरीदने चाहिए।
पूरा मेकअप करने के बाद जरूरी है कि आप उसे लॉक कर दें ताकि उसके खराब होने की थोड़ी भी संभावनाएं न हो।
गर्मी और उमस में मेकअप टिकाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर आप Monica Khullar के बताए ये टिप्स अपनाएं, तो आपकी ऑइली स्किन भी पूरे दिन फ्रेश और मेकअप-रेडी बनी रह सकती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
इसे जरूर पढ़ें:
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।