herzindagi
Blush For All Skin Type

How to Choose Perfect Blush: ऑयली स्किन है या ड्राई? ग्लोइंग लुक के लिए ऐसे चुनें परफेक्ट ब्लश

Blush For All Skin Type: हर कोई चाहता है क‍ि उसका मेकअप एकदम परफेक्‍ट लगे। अगर आपने ब्‍लश का इस्‍तेमाल नहीं क‍िया है तो आपके मेकअप में कुछ अधूरा सा लग सकता है। अक्सर महिलाओं को ये समझ नहीं आता कि लिक्विड ब्लश लें या पाउडर ब्लश और कौन-सा ब्लश उनकी स्किन पर ज्यादा अच्छा लगेगा। यहां हम आपको इसी के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 17:33 IST

हर कोई एक परफेक्‍ट मेकअप लुक पाना चाहता है। इसके ल‍िए लड़क‍ियां और मह‍िलाएं महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीदती हैं। चहीं कुछ लोग तो पार्लर जाकर खूबसूरत लुक पाना चाहती हैं। इसके अलावा बहुत सी ऐसी मह‍िलाएं हैं जो घर पर ही मेकअप करती हैं। हालांक‍ि, कई बार उन्‍हें ये समझ नहीं आता है क‍ि उनकी स्‍क‍िन के ह‍िसाब से कौन-सा ब्‍लश लगाना चाह‍िए और कौन-सा नहीं?

इसके बारे में लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने बताया है क‍ि स्‍क‍िन टोन के ह‍िसाब से आपको कौन-सा ब्‍लश यूज करना चाह‍िए? आइए जानते हैं-

how to choose perfect blush (2)

क‍िस स्‍क‍िन टोन के ल‍िए सही है ल‍िक्‍व‍िड ब्‍लश? (Liquid Blush Using Tips)

अमरीश कौर ने बताया क‍ि लिक्विड ब्लश स्किन में बहुत आसानी से मिक्स हो जाता है और चेहरे पर नेचुरल गुलाबी न‍िखार भी लाता है। ये ब्लश देखने में बिल्कुल स्किन जैसा लगता है, इसलिए नो मेकअप लुक पाने के ल‍िए आप इसे इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Blush: 20 रुपये में घर पर तैयार करें देसी ब्लश, गालों पर आएगा नेचुरल पिंक ग्लो

ड्राई स्‍क‍िन वालों के ल‍िए बेस्‍ट है ल‍िक्‍व‍िड ब्‍लश (Liquid Blush For Dry Skin)

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो लिक्विड ब्लश आपके लिए ज्यादा सही रहेगा। इससे हमारी स्‍क‍िन ड्राई नहीं द‍िखती है। नॉर्मल से कॉम्बिनेशन स्किन पर भी ये अच्छा लगता है। ये फाइन लाइंस में नहीं जाता है और इससे हमारा चेहरा भी सॉफ्ट दिखता है। हालांक‍ि, अगर आपकी स्‍क‍िन बहुत ज्‍यादा ऑयली है ताे आपको ल‍िक्‍व‍िड ब्‍लश से थोड़ा बचना चाह‍िए। इससे ये आपकी स्‍क‍िन पर फैल सकता है।

पाउडर ब्लश कब लगाएं? (Powder Blush Using Tips)

पाउडर ब्लश उन लोगों के लिए अच्छा होता है, जिन्हें मेकअप लंबे समय तक रखना होता है। यह चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल करने में मदद करता है, इसलिए ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए यह ज्यादा सही ऑप्शन है।

how to choose perfect blush (1)

ऑयली स्‍क‍िन वालों के ल‍िए है पाउडर ब्‍लश (Blush For Oily Skin)

अगर आप चाहती हैं क‍ि आपका मेकअप लंबे समय तक ट‍िका रहे तो आपके ल‍िए पाउडर ब्‍लश एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। इसे लगाने से चेहरे से एक्‍स्‍ट्रा ऑयल हट जाता है। इस कारण ये ऑयली स्‍क‍िन वालों के ल‍िए बेस्‍ट होता है। अगर आपको पार्टी, शादी या आउटडोर फंक्शन में कहीं जाना है, तो पाउडर ब्लश आपके ल‍िए सही रहेगा।

यह भी पढ़ें- Easy Makeup Steps: घर पर इन 5 स्टेप्स से करें मिनटों में मेकअप, आएगा एकदम पार्लर जैसा ग्लो

लंबे समय तक ट‍िका रहता है पाउडर ब्‍लश (Long Lasting Blush)

ऐसा इसल‍िए क्‍योंकि ये जल्दी खराब नहीं होता है और घंटों तक टिका भी रहता है। बस एक बात का ध्यान रखें क‍ि अगर आपकी स्किन बहुत ज्‍यादा ड्राई है, तो पाउडर ब्लश लगाने से पहले अच्छे से स्‍क‍िन काे मॉइस्चराइज करना न भूलें।

तो अगर आपकी स्किन ड्राई या नॉर्मल है तो लिक्विड ब्लश आपके लिए सही रहेगा। वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है या आपको मैट और लॉन्ग-लास्टिंग फिनिश चाहिए, तो पाउडर ब्लश चुन सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।