herzindagi
500 rs Sindoor dani designs

Sindoor Dani Designs: मकर संक्रांति पर सासू मां को गिफ्ट में दें ये खास सिंदूर दानी, देखें डिजाइंस

Daily Uses Sindoor Dani Designs: मकर संक्रांति के मौके पर अगर आप अपनी सासू मां को गिफ्ट देने के लिए सिंदूर दानी की डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 17:26 IST

Sindoor Dani Design For Sasu Maa: सास और बहू का रिश्ता बहुत ही सम्मान और स्नेह का होता है। मकर संक्रांति या किसी भी विशेष पर्व पर सासू मां को उपहार देना न केवल उनके प्रति आदर प्रकट करने का तरीका है बल्कि रिश्ते की मजबूत बनाता है। सुहाग की निशानियों में सिंदूर दानी सबसे ज्यादा पवित्र मानी जाती है। यह अखंड सौभाग्य और सुहाग का प्रतीक है, इसलिए एक बहू अपनी सास को एक सुंदर और नक्काशीदार सिंदूर दानी इस मौके पर गिफ्ट कर सकती हैं। यकीनन यह उपहार उनके लिए किसी कीमती जेवर से कम नहीं होता। इसके लिए आप आर्टिकल में दिखाए गए इन खास डिजाइंस को खरीद सकती हैं।

मीनाकारी राजस्थानी डिजाइन वाले सिंदूर दानी

meenakari design sindoor dani

आप अपनी सासू मां के लिए मीनाकारी डिजाइन वाली सिंदूर दानी खरीद सकती हैं। मीनाकारी का काम अपनी बारीकी और चटख रंगों के लिए जाना जाता है। इस तरह के सिंदूर दान अक्सर पीतल या तांबे पर बने होते हैं और इनके ऊपर लाल, हरे और नीले रंगों से सुंदर मोर या फूलों की आकृतियां बनाई जाती हैं।

sindoordani ke khas design

इसे भी पढ़ें- Meenakari Bangles: मीनाकारी बैंगल्स के ये नए डिजाइन्स, जो बढ़ा देंगे आपके हाथों की खूबसूरती

चांदी या सिल्वर प्लेटेड वाले सिंदूर दानी डिजाइन

silver sindoor dani designs

चांदी को पूजा-पाठ के लिए सबसे शुद्ध धातु माना जाता है। यदि आप कुछ प्रीमियम गिफ्ट देना चाहती हैं, तो चांदी का सिंदूर दानी अच्छा ऑप्शन है। बजट कम होने पर आप सिल्वर प्लेटेड सिंदूर दानी खरीद सकती हैं। इसमें आमतौर पर कमल के फूल, पालकी या मंदिर के गुंबद जैसे आकार मिलते हैं।

लकड़ी की नक्काशी वाले सिंदूर दानी

500 rs Sindoor dani designs

बाजार में अलग-अलग नक्काशी वाली सिंदूर दानी कम बजट में मिल जाएंगे। अगर आपकी डेली यूज या फिर सासू मां को सिंपल डिजाइन पसंद है, तो यह बेस्ट रहेगा। कई बॉक्स पर हाथ से मधुबनी या वारली आर्ट वाली पेटिंग भी की जाती है।

sindoor dani online shopping

पीतल के एंटीक और मटकी डिजाइन सिंदूर दानी 

gold sindoor dani designs

पीतल के सिंदूर दान भारतीय घरों में सदियों से इस्तेमाल होते आ रहे हैं। आजकल इनमें मटकी या घड़े के आकार के छोटे और सुंदर डिजाइंस बहुत चलन में हैं। ऐसे में इस डिजाइन वाले सिंदूर दानी आप अपनी सासू मां को गिफ्ट कर सकती हैं।

sindoor dani ki designs

कुंदन और मोती डिजाइन वाले सिंदूर दानी

sasu maa ke liye sindoor dani ke designs

अगर आपकी सासू मां को थोड़ा हैवी डिजाइन ज्वेलरी जैसी चीजें पसंद हैं, तो कुंदन वर्क वाला सिंदूर दानी गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह के सिंदूर दान पर छोटे-छोटे रंगीन पत्थर, कुंदन और मोतियों का काम होता है।

इसे भी पढ़ें-  Sindoor Box: सुहागिन महिलाएं सिंदूर रखने के लिए खरीदें ये Sindoor Dani, ऐसे करें डिजाइन पसंद

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra, Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।