herzindagi
sonakshi sinha ranveer singh yellow checked suit

दीपिका ही नहीं सोनाक्षी भी नजर आई रणवीर सिंह स्टाइल में, पहना येलो चेक्ड सूट

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने येलो चेक्ड सूट पहना, ऐसा ही सूट रणवीर सिंह भी पहले पहन चुके हैं।
Editorial
Updated:- 2019-10-14, 17:00 IST

बॉलीवुड में रणवीर सिंह का फैशन सेंस काफी लाउड माना जाता है। लेकिन शादी के बाद दीपिका अक्सर रणवीर को कॉपी करती हुई नजर आती हैं। लेकिन हाल में ही सोनाक्षी सिन्हा भी रणवीर सिंह के रंग में रंगी हुई नजर आई। सोनाक्षी ने जिस तरह का येलो चेक्ड सूट पहना था, वह बिल्कुल रणवीर सिंह के स्टाइल से मिलता हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह काफी अच्छे दोस्त है। यह दोनों कई साल पहले लुटेरा फिल्म में एक साथ नजर आए थे। यह फिल्म परदे पर भले ही खास कमाल न दिखा पाई हो लेकिन इसके बाद इनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई। इतना ही नहीं, सोनाक्षी हमेशा से ही रणवीर सिंह के स्टाइलिंग सेंस को पसंद करती हैं और अब इसकी झलक उनके स्टाइल में भी दिख रही है। तो चलिए देखते हैं सोनाक्षी सिन्हा के इस येलो चेक्ड सूट को-

इसे भी पढ़ें: अगर सेलेब्स की तरह दिखना चाहते हैं तो को-ऑर्ड्स करें ट्राई, जानें तरीका

दिखा लेडी बॉस अवतार

sonakshi sinha ranveer singh wear same yellow checked suit  inside four

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर फोटोशूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें सोनाक्षी ने पीले रंग का प्लेड सूट पहना है। इसमें उनका लेडी बॉस अवतार नजर आया। सोनाक्षी के इस सूट को डिजाइनर ध्रूव कपूर ने डिजाइन किया। इस सूट की खास बात यह थी कि इसका कलर से लेकर डिजाइन तक सब कुछ रणवीर सिंह के सूट से मैच करता हुआ था। यहां खास बात यह रही है कि रणवीर सिंह का सूट भी ध्रूव कपूर ने ही डिजाइन किया था। सोनाक्षी ने इसके साथ ग्रे रंगी की बस्टियर और येलो सनग्लासेज कैरी किए हैं।

 

ऐसा था रणवीर का लुक

sonakshi sinha ranveer singh wear same yellow checked suit inside three

जब रणवीर ने येला चेक्ड सूट पहना था, तो उसके साथ व्हाइट शर्ट, ब्लू टाई, ब्लू पॉकेट स्क्वॉयर और येलो टिंटेड सनग्लासेज पहने थे। इस लुक में रणवीर काफी अच्छे लग रहे थे।

इसे भी पढ़ें: थ्री पीस पहनने का है मन, सोनाक्षी के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

हटके है सोनाक्षी

sonakshi sinha ranveer singh wear same yellow checked suit  inside two

सोनाक्षी का स्टाइलिंग सेंस दूसरों से काफी हटकर है। आमतौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दूसरी हीरोइन या हॉलीवुड स्टार्स के स्टाइल को फॉलो करती हैं, लेकिन सोनाक्षी ने जो किया है, वह काफी हटकर है। इतना ही नहीं, इस तरह सोनाक्षी नए फैशन गोल्स भी सेट कर रही हैं।

 

अच्छे दोस्त है सोनाक्षी और रणवीर

sonakshi sinha ranveer singh wear same yellow checked suit inside one

रणवीर और सोनाक्षी काफी अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं, सोनाक्षी रणवीर के स्टाइलिंग सेंस को काफी पसंद भी करती है। पिछले दिनों जब एक इंटरव्यू के दौराना सोनाक्षी से पूछा गया कि बॉलीवुड में सबसे स्टाईलिश जोड़ी किसकी है तो सोनाक्षी सिन्हा का जवाब था कि मुझे लगता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सबसे स्टाइलिस्ट जोड़ी हैं। रणवीर सिंह का अपना स्टाइल सेंस है और वह जो भी पहनते हैं, उसे वास्तव में अच्छी तरह से कैरी करते हैं। वहीं दीपिका सच में बहुत सुंदर हैं, इसलिए वह जो भी पहनती हैं, उसमें अच्छी लगती हैं।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।