कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी सोनाक्षी सिन्हा का स्टाइल एकदम निराला है। फिर चाहे बात उनके विंग्ड लाइनर की हो या फैशन की। उनका हर लुक एक से बढ़कर एक होता है। जिस तरह सोनाक्षी सिन्हा को विंग्ड लाइनर लगाना काफी पसंद है, ठीक उसी तरह आउटफिट में वह अक्सर थ्री पीस सूट पहने हुए नजर आती हैं। थ्री पीस सूट में वह कभी कलर्स तो कभी पैटर्न पर फोकस करती हैं, जिससे हर बार उन्हें एक डिफरेंट लुक मिलता है। अगर आप भी अपने कपड़ों की लेयरिंग करना चाहती हैं या थ्री पीस पहनना चाहती हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि इस लुक में खुद को स्टाइलिश कैसे दिखाएं तो सोनाक्षी सिन्हा के इन लुक्स को आप फॉलो कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा के कुछ बेहतरीन थ्री पीस सूट दिखाते हैं-
इसे भी पढ़ें : Sonakshi Sinha Fitness: रोजाना शीर्षासन है सोनाक्षी सिन्हा की फिटनेस का राज
सोनाक्षी सिन्हा का यह ब्लैक कलर आउटफिट किसी भी पार्टी में बेहद आसानी से पहना जा सकता है। इस आउटफिट को mohit rai ने स्टाइल किया है। इस आउटफिट में सोनाक्षी ने ब्लैक कलर टॉप व लूज पैंट के साथ उसी कलर का केप पहना है। केप के नेक पर हल्का सीक्वेंस टच दिया हुआ है, जिससे पूरी ड्रेस की खूबसूरती निखरकर सामने आ रही है।
सोनाक्षी का यह लाइट ब्लू आउटफिट भी देखने में काफी अच्छा लग रहा है। mohit rai द्वारा डिजाइन किए गए इस आउटफिट में सोनाक्षी ने क्रॉप टॉप को फ्लेयर्ड पैंट के साथ टीमअप किया है। वहीं अपने लुक केा कंप्लीट करने के लिए सोनाक्षी ने उसी कलर की जैकेट भी पहनी है।
सोनाक्षी सिन्हा का यह आउटफिट भी mohit rai द्वारा ही डिजाइन किया गया है। अपने इस थ्री पीस सूट में सोनाक्षी ने कलर्स व पैटर्न के साथ प्ले किया है। सोनाक्षी ने जहां डीप ब्लू कलर का टॉप कैरी किया है, वहीं उसके साथ पोल्का डॉट स्कर्ट स्टाइल पैंट टीमअप की है। इस लुक में सोनाक्षी ने अलग-अलग पैटर्न को एक साथ कैरी किया है। आउटर लेयरिंग में सोनाक्षी ने फ्लोर लेंथ श्रग पहना है, जिसका पैटर्न पैंट से अलग है। इस श्रग के स्लीव्स को हल्का फ्लेयर्ड लुक दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : Summer Fashion: सोनाक्षी सिन्हा की इन 10 स्टाइलिश समर ड्रेसेस से आप भी लीजिए इंस्पिरेशन
अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं तो सोनाक्षी का यह थ्री पीस लुक आपको जरूर पसंद आएगा। आप इस लुक को एयरपोर्ट लुक बना सकती हैं या फिर कहीं ट्रैवलिंग के दौरान भी कंफर्टेबल तरीके से स्टाइलिश दिख सकती हैं। इस लुक में सोनाक्षी सिन्हा ने लाइट ग्रीन कलर के टॉप के साथ ब्लैक कलर के कूलाट्स पहने हैं, जिसकी साइड पर व्हाइट स्ट्राइप्स हैं। वहीं जैकेट को भी सोनाक्षी ने अलग तरह से स्टाइल किया है। सोनाक्षी ने जैकेट को पहनने की बजाय कमर पर टाई किया है, जिससे उन्हें एक कूल लुक मिल रहा है। वहीं अपने इस लुक में सोनाक्षी ने व्हाइट स्नीकर्स पहने हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।