त्योहारों पर सजना-सवंरना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम त्योहारों पर अलग-अलग तरह के कपड़े से लेकर ज्वेलरी को वियर करते हैं। नथ इनमें से एक होती है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह अहम होती है। इसे पहनने के बाद श्रृंगार पूरा होता है। आप सावन के सोमवार में लहंगा वियर कर रही हैं, तो इसके साथ आप नथ को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको हर एक तरह की हरे वर्क वाली नथ मिल जाएगी।
हरे रंग की बीड्स नथ डिजाइन (Nath Designs For Women)
आप अपने लहंगे के साथ हरे रंग की बीड्स वाली नथ को वियर कर सकती हैं। इस तरह की नथ में आपको ऊपर से लेकर लटकन तक हर जगह पर्ल और स्टोन मिल जाएंगे। साथ में इसे सुंदर दिखाने के लिए आप बीड्स लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली नथ दिखने में रॉयल लगती हैं। ऐसे में आप इसे लहंगे के साथ वियर करेंगी, तो इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की नथ आपको आर्टिफिशयल डिजाइन में मिल जाएगी। जिसे आप 400 से 500 रुपये में खरीद सकती हैं।
हरे रंग की कुंदन पर्ल नथ डिजाइन
आप अपने लहंगे के साथ हरे रंग की कुंदन पर्ल नथ को वियर कर सकती हैं। इस तरह की नथ में आपको नीचे की तरफ डिजाइन मिल जाएगा। इसके अलावा आपको इस नथ में एक लटकन भी मिलेगी। इससे आपकी नथ और भी सुंदर दिखाई देगी। इस तरह की नथ को आप किसी भी तरह के लहंगा कलर के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा आप इसे तीज-त्योहार के साथ-साथ शादी में पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Nath Design: होने वाली दुल्हन के लिए बेस्ट है नथ के डिजाइन
हरे रंग की नथ डिजाइन
आप लहंगे के साथ हरे रंग की नथ को पहन सकती हैं। इसमें आपको सफेद से लेकर हरे रंग के पर्ल मिल जाएंगे। इसके अलावा आगे की नथ में स्टोन मिल जाएंगे। इससे नथ हैवी नजर आएगी। इसमें नीचे की तरफ पर्ल के डिजाइन को भी लगाया गया है। इससे नथ पहले से ज्यादा सुंदर दिख रही है। इसमें आप चाहें, तो कस्टमाइज्ड कराकर वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको यह ओरिजनल से लेकर ऑर्टिफिशल डिजाइन में मिल जाएगी। जिसे आप 200 से 250 रुपये में खरीदकर वियर कर सकती हैं।
इस बार सावन में लहंगे के साथ पहनें हरे रंग की नथ। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको डिजाइन और कलर ढ़ूंढ़ने में दिक्कत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: Nath Designs: हीरामंडी में पहनीं गई नथ की इन डिजाइंस को आप भी कर सकते हैं ट्राई, देखें तस्वीरें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों