Ponniyin Selvan :  फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में पहने अभिनेत्रियों ने ये कांजीवरम साड़ी के लुक्स; करवा चौथ पर आप भी कर सकती हैं ट्राई

kanjeevaram Saree : साड़ी पहनना तो हर दूसरी महिला को पसंद होता है।

Ponniyin Selvan movie looks

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' दर्शक काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं। महिलाएं अभिनेत्रियों के इन यूनिक और स्टाइलिश लुक्स को बेहद पसंद कर रही हैं। इस फिल्म में अभिनेत्रियों द्वारा कैरी किए गए सभी लुक्स एक दूसरे से बिल्कुल अलग और बेहद खूबसूरत हैं। इनके ये लुक्स आम महिलाएं रिक्रिएट भी करती सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही हैं।

बात अगर करवा चौथ की करें तो इसके लिए महिलाएं अपने लुक को क्रिएट करने में किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज करना पसंद नहीं करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं का हिस्सा हैं तो फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में पहने गए ये लुक्स को हमारी बताई जाने वाली इन टिप्स के जरिए रिक्रिएट कर सकती हैं।

कुम-कुम के रंग वाली कांजीवरम साड़ी (Red Kanjeevaram Saree)

Red Kanjeevaram Saree

अगर आप रेड कलर की फैन हैं और इसी तरह के एवरग्रीन लुक को कैरी करना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह से आप ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक रिक्रिएट कर सकती हैं।

HZ Style Tip : इस तरह के लुक को कंप्लीट करने के लिए स्लीक बन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। ताजे गजरे से हेयर स्टाइल को एक बेहतर लुक दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :गोल्डन कलर का है ऑउटफिट तो ये मेकअप टिप्स आपके काम आएंगी

हल्दी के रंग में रंगी हुई कांजीवरम साड़ी (Yellow Kanjeevaram Saree)

Yellow Kanjeevaram Saree

इस तरह की साड़ी देखने में बेहद आकर्षक दिखाई देती है। शोभिता ने इस लुक में मेकअप को न्यूड कलर का रखा है। साथ ही नोज पिन के लिए काफी यूनिक स्टाइल को चुना गया है।

HZ Style Tip : ऐसी साड़ी के साथ आप पर्ल ज्वेलरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो चोकर के साथ रानी हार को पहनें। कानों के लिए आप झुमकी को चुन सकती हैं।

अलग अंदाज और कलर की कांजीवरम साड़ी (Purple Kanjeevaram Saree)

Purple Kanjeevaram Saree

देखने में ये कलर बेहद यूनिक और बोल्ड दिखाई दे रहा है। तृषा ने इस लुक में बेहद चौड़ी माथा पट्टी को चुना है।साथ ही ज्वेलरी के लिए हैवी वर्क का इस्तेमाल किया गया है।

HZ Style Tip : इस तरह की कांजीवरम साड़ी के साथ आप हैवी झुमकी इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं। साथ ही मेकअप को न्यूड में चुनें ताकि आपका लुक बेहद स्टाइलिश दिखाई देने लगे।

इसे भी पढ़ें :Old Saree Reuse: मम्मी की पुरानी साड़ी से बनाई जा सकती हैं ये क्लासी कुर्तियां, जानिए कैसे

हरा रंग है बेहद शुभ (Green Kanjeevaram Saree)

Green Kanjeevaram Saree

शोभिता का ये लुक देखने में बेहद क्लासी दिखाई दे रहा है। इसमें ट्यूब स्टाइल ब्लाउज के साथ साड़ी को बेहद खूबसूरती के साथ कैरी किया गया है।

HZ Style Tip : इस तरह के लुक के साथ आप हैवी कंगन को अपने हाथों में कैरी कर सकती हैं। साथ हेयर स्टाइल के लिए आप ओपन स्टाइल में कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

अगर आपको हमारे बताए गए ये फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में कैरी किए अभिनेत्रियों के लुक्स पसंद आए हो तो आप इसे करवा चौथ के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।

साथ ही अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP