महिलाओं को कपड़े बनाना का बहुत शौक होता है। इसलिए महिलाएं आए दिन नए- नए कपड़े बनाती रहती हैं खासकर ट्रेडिशनल कपड़े। हालांकि, महिलाओं के पास ट्रेडिशनल कपड़ों के बहुत सारे ऑप्शन होते हैं, पर साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे महिलाएं ज्यादा पहनना पसंद करती हैं। शादी से लेकर पार्टी में ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं।
इसलिए जब भी मार्केट में साड़ी का कोई भी नया डिजाइन आता है, तो महिलाएं इसे खरीदने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। मगर नई साड़ी खरीदने के चक्कर में वार्डरोब में साड़ियों की भरमार लग जाती है, खासकर मम्मी की अलमारी में। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार साड़ी पहनने के बाद साड़ी महिलाएं वार्डरोब में ऐसी ही रखी रहती हैं।
लेकिन सवाल यह है कि आखिर वार्डरोब में रखी इन साड़ियों का क्या किया जाए? पर क्या आप जानती हैं कि पुरानी साड़ी से कुछ नए आउटफिट्स बना सकती हैं। जी हां, अगर आपके पास पुरानी साड़ियां हैं, तो आप इनसे कई तरह की क्लासी कुर्ती बना सकती हैं और कुर्ती के आइडियाज आप यहां से ले सकती हैं।
अगर आपके पास पुरानी प्रिंटेड साड़ी रखी है, तो आप इससेसिंपल कुर्ती डिजाइनकरवा सकती हैं। जी हां, प्रिंटेड साड़ी में आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है बस आपको अपने साइज से हिसाब से कपड़ा सेलेक्ट करना है और कुर्ती डिजाइन करवानी है। हालांकि, आप कुर्ती की हाइट शॉर्ट या फिर लॉन्ग रख सकती हैं।ॉ
इसे ज़रूर पढ़ें-कॉटन की पुरानी साड़ी को फेंकने के बजाय बनाएं ये स्टाइलिश शॉर्ट कुर्ती
अगर आपके पास सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी है तो आप डिजाइनर कुर्ती भी बना सकती हैं। आपको इंटरनेट पर कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।
आप पुरानी साड़ी से फ्रंट कट कुर्ती भी डिजाइन करवा सकती हैं क्योंकि आजकल फ्रंट कट कुर्ती का ट्रेंड काफी देखा जा रहा है। साथ ही, आप फ्रंट कट कुर्ती को आसानी से किसी भी आउटफिट्स के साथ वियर कर सकती हैं। आप तस्वीर में दिखाई गई कुर्ती को भी सेलेक्ट कर सकती हैं।
हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप यह डिजाइन प्लेन साड़ी पर ही करवाएं। आप कॉटन की प्रिंटेड साड़ी भी ले सकती हैं यकीनन आपकी कुर्ती एकदम क्लासी लगेगी।
कई महिलाओं की शिकायत होती है कि साड़ी इतनी बढ़ी होती है कि कुर्ती बनाने के बाद बहुत कपड़ा बचता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप कुर्ती का घेरा बढ़ा रख सकती हैं। आप फ्रॉक की तरह कुर्ती को घेरेदार रख सकती हैं। (नेक डिजाइन की ये ट्रेंडी कुर्तियां)
हालांकि, आपको कई तरह के डिजाइन मार्केट में मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं। आप कुर्ती का नेक डिजाइनर, आस्तीन डिजाइनर रख सकती हैं यकीनन आप अच्छी लगेंगी।
इसे ज़रूर पढ़ें-पुरानी साड़ी से बनाए जा सकते हैं ये 4 तरह के स्टाइलिश कुर्ते
कुर्ती बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए सामान की जरूरत होगी।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Amazon)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।