दुल्हन बनने का सपना हम सभी लड़कियां देखती हैं और दुल्हन के गेटअप के लिए पहले से ही हम बहुत कुछ सोच कर भी रखते हैं। खासतौर पर बॉलीवुड फिल्मों और बॉलीवुड वेडिंग में एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक हमें सबसे अधिक प्रभावित करते हैं।
कई बार तो हममें से कई लड़कियां अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक को कॉपी करने का भी प्रयास करती हैं। मगर हम आपको बता दें कि हर दुल्हन का लुक यूनीक होता है।
आप खुद भी यह ट्रेडिशनल लुक से हट कर कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। ब्राइडल लुक में आपको हर प्रांत की दुल्हन का अलग-अलग अंदाज देखने को मिलेगा। खासतौर पर अगर आप नॉर्थ इंडियन दुल्हन के लुक्स तलाश रही हैं, तो पंजाबी ब्राइडल लुक को बहुत पसंद किया जाता है।
पंजाबी ब्राइडल लुक बोल्ड होने के साथ ही ट्रेडिशनल भी होता है। इस लुक को ट्रेडिशनल बनने के लिए मेकअप, ज्वेलरी और आउटफिट के साथ-साथ हेयरस्टाइल पर भी काम किया जाता है। जब तक ब्राइड बालों में परांदा नहीं लगाती हैं, तब तक उनका श्रृंगार अधूरा ही माना जाता है।
इसलिए आज हम आपको परांदे के कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपको परफेक्ट पंजाबी ब्राइडल लुक देने में मदद करेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: लगेंगी पंजाबी कुड़ी, देखें परांदे के ये डिजाइन
इसे जरूर पढ़ें: पंजाबी सूट के साथ बालों में लगाएं ये एक्सेसरीज, मिलेगा एकदम परफेक्ट लुक
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।