करवा चौथ के खास मौके पर महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए न जाने क्या-क्या करती हैं। हालांकि, ज्यादातर महिलाएं कपड़ों पर खास ध्यान देती हैं और हेयर स्टाइल को भूल जाती हैं। सही हेयर स्टाइल और एक्सेसरीज का इस्तेमाल करने से लुक में चार चांद लग जाते हैं।
लेकिन अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं, जो बालों के स्टाइल पर ध्यान नहीं देती हैं तो इससे आपक लुक अधूरा और फीका लग सकता है।
क्या आप करवा चौथ पर पंजाबी कुड़ी बनना चाहती हैं? अब आपको लग रहा होगा इसके लिए खूब सारा सामान खरीदना पड़ेगा, ऐसा बिल्कुल नहीं है। बस आपको परांदा चाहिए होगा। हालांकि, मार्केट में आपको इसके हजारों डिजाइन मिल जाएंगे। लेकिन आज हम आपके लिए सबसे खूबसूरत परांदे डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें बालों में लगाकर आप बला की खूबसूरत लगेंगी।
अगर आप चाहती हैं कि आपके लुक में कोई जरा सी भी कमी ना निकाल पाएं तो हेयर स्टाइल एक्सेसरीज पर भी ध्यान दें। यहां हम क्लिप या हेयर बैंड की बात नहीं कर रहे हैं।
करवा चौथ के खास मौके पर हेयर स्टाइल को दोगुना सुंदर बनाने के लिए आप गोल्डन परांदा डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें फ्रिल लगे हुए हैं, जिसे छोटे-छोटे मोती से सजाया गया है। इस तरह का परांदा आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। ब्रेड बनाएं और बालों में परांदा को लपेट लें। यकीन मानिए आपको इस लुक में देख हर कोई आपकी नजर जरूर उताएगा।
करवा चौथ पर अगर आप चाहती हैं कि आपका हेयर स्टाइल सबसे अलग दिखे तो क्लिप के बजाय परांदा लगाएं। परफेक्ट लुक के लिए आपको मल्टीकलर परांदा चुनना चाहिए। आप चाहें तो फोटो में दिखाए गया परांदा से मिलता-जुलता डिजाइन ट्राई खरीद सकती हैं।
इसमें मिरर और टैसल डिजाइन बना हुआ है,जिसकी वजह से यह बेहद खूबसूरत लग रहा है। यह परांदा डिजाइन सिंपल के अलावा डिजाइनर साड़ी के साथ भी अच्छा लगेगा। आपको मार्केट में इस तरह के कई डिजाइन मिल जाएंगे। (लटकन डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth Wishes & Quotes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश
परांदे में पॉम-पॉम डिजाइन भी खूब पसंद किया जाता है। जिन महिलाओं को हैवी परांदा डिजाइन नहीं अच्छा लगता है, उनके लिए यह एकदम बेस्ट है। पॉम-पॉम के साथ स्टोन और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इस परांदे को पहन आप एकदम पंजाबी कुड़ी लगेंगी। सुंदर सा हेयर स्टाइल बनाएं और इसे बालों में लगाकर सबसे प्यारी दिखें।
इसे भी पढ़ें:बैसाखी पर ट्रेडीशनल पंजाबी लुक के लिए लगाएं परांदा, देखें एक से बढ़कर एक ट्रेंडी डिजाइन
क्या आपको मोती पसंद है? करवा चौथ पर भी आप स्टोन वर्क वाली साड़ी पहन रही हैं? ऐसे में आपको ग्लास बीड परांदा खरीदना चाहिए। यह ग्लास बीड हैंगिग वाला परांदा आपके हेयर स्टाइल में चार चांद लगा देगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।