भारत एक ऐसा देश है जहां प्रकृति को अपने अलग अंदाज से शुक्रिया किया जाता है। इसमें से एक त्योहार बैसाखी का है। इस दिन गेहूं की कटाई शुरू हो जाती है। बैसाखी को देशभर में अलग-अलग नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। बंगाल में पोइला बोइशाख, असम बिहू और केरल में विशु नाम से मनाया जाता है। खासकर उत्तर भारत में बैसाखी को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पंजाब में मेले का आयोजन किया जाता है। पंजाब में महिलाएं ट्रेडिशनल पंजाबी लुक में नजर आती हैं। अगर आप भी बैसाखी के दिन स्पेशल लुक चाहती हैं तो ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ परांदा जरूर कैरी कर सकती हैं। परांदा लगाने से आपको प्योर पंजाबी लुक मिलेगा। आइए देखते हैं परांदा के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन।
इन दिनों परांदा के मॉडर्न डिजाइन काफी ट्रेंड में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर आम महिलाएं स्पेशल डे पर मॉर्डन परांदा का इस्तेमाल कर रही हैं। इस मॉर्डन परांदा में गोल्डन लेस का इस्तेमाल किया जाता है जो कि आपकी चोटी को स्टनिंग लुक देगी। बैसाखी पर आप पंजाबी लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती है तो आप कियारा आडवाणी के इस मॉर्डन परांदा लुक से आइडिया ले सकती हैं। अभिनेत्री ने ब्लैक लहंगे साथ परांदा लगाया है।
समय के साथ परांदा डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। इन दिनों फ्यूजन परांदा काफी ट्रेंड में है। खासकर वेडिंग सीजन में होने वाली दुल्हन ट्रेंडी परांदा का इस्तेमाल करना पसंद कर रही हैं। इस तरह के परांदा में गोल्डन लेस का यूज किया जाता है। यह आपके हेयरस्टाइल और लुक को ग्रेसफुल बनाने में काफी मददगार है।
टिप्सः गोल्डन लेस परांदा को आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
प्योर पंजाबन लुक के लिए परांदा के साथ मांग टीका जरूर कैरी करें। हैवी इयररिंग्स और मांग टीका में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। (मांग टीका डिजाइन)
टिप्सः मांग टीका अपने फेस कट के अनुसार लगाएं। अगर आपका माथा छोटा है, तो बड़ा मांग का न लगाएं इससे आपका सारा लुक खराब हो सकता है।
इन दिनों मार्केट में आपको परांदा के एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाएंगे। ऐसे में आप अपने आउटफिट से मैचिंग कलर और डिजाइन का परांदा कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने पिंक कलर के आउटफिट से मैचिंग कलर का परांदा कैरी किया हुआ है।
इसे भी पढ़ेंःबैसाखी पर ट्राय करें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये स्टाइलिश एथनिक लुक्स
बैसाखी का त्योहार रंगों का त्योहार है। इस दिन महिलाएं ब्राइट कलर के आउटफिट पहनती हैं। ब्राइट कलर के आउटफिट के साथ आप ब्राइट कलर के परांदा का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंःहैप्पी बैसाखी: चलिए चलते हैं देश के फेमस गुरुद्वारों की सैर पर
परांदा के साथ आजकल कई तरह के हेयरस्टाइल कैरी किए जाते हैं। अगर आप पंजाबी लुक के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहती है तो आप सिंपल चोटी बनाकर परांदा लग सकती हैं। सिंपल चोटी बनाने के लिए सबसे पहले बालों को सेंटर पार्टीशन कर, फ्रंट से दोनों साइड के बालों की फ्रेंच चोटी बनाएं। इसके बाद इसे पीछे ले जाते हुए सारे बालों की एक चोटी बनाकर परांदा लगाएं। चोटी बनाने के बाद मांग टीका लगाएं। लीजिए आपकाट्रेडिशनल पंजाबी लुकतैयार है।
परांदा को चुटीला भी कहा जाता है। यह काले धागों की चोटी होती है जिसके नीचे रंग-बिरंगे लटकन और मोती लगी होती है। आजकल परांदा में कई डिफरेंट और ट्रेंडी डिजाइन मौजूद है। स्पेशल लुक के लिए आप जैकलीन फर्नांडिस के परांदा से आइडिया ले सकती हैं। अभिनेत्री ने पिंक आउटफिट के साथ ब्लू कलर का परांदा पहना हुआ है। आप भी चोटी में परांदा लगाकर खूबसूरत दिखेंगी।
ट्रेडिशनल पंजाबी लुक के लिए परांदा बेहद जरूरी होता है। ऐसा कहा जाता है कि परांदा पंजाबी महिलाओं की शान होती है। सिंपल चोटी में परांदा लगाकर आप अपने लुक में चार चांद लग सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Pinterest, Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।