आजकल महिलाओं के बीच पैंट सूट काफी ट्रेंड में हैं। ऑफिस हो या पार्टी सभी इवेंट के लिए सूट सेट परफेक्ट फिट बैठते हैं। पैंट सूट में आपका लुक बेहद एलिगेंट और प्रोफेशनल लगता है, जिस वजह से वर्किंग वुमन के लिए ऑफिस जाते में इस तरह के पैंट सूट को कैरी करना महिलाओं बेहद स्टाइलिश बनाता है। ऐसे में अगर आप कन्फ्यूज हैं कि आखिर आपको इन पैंट सूट्स को किस तरह से स्टाइल करना चाहिए, तो आपके लिए हम पैंट सूट स्टाइल करने के आइडियाज लाएं हैं। अगर आप चाहें तो इन सेलेब्स के पैंट सूट लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
तो आइए जानते हैं कि आखिर किन तरीकों से आप इन सेलेब्स के पैंट सूट लुक्स को खुद पर अप्लाई कर सकती हैं।-
सोनाक्षी सिन्हा के येलो पैंट सूट से लें इंस्पिरेशन-
सोनाक्षी सिन्हा आपको कई इवेंट्स पर पैंट सूट में नजर आती होंगी। इस लुक में सोनाक्षी ने पीले रंग का साटन फाइब्रिक से बना पैंट सूट स्टाइल किया है, जिसमें उन्होंने सूट के नीचे क्रोसेट टॉप कैरी किया, जो सोनाक्षी के लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा है। इस तरह के पैंट सूट लुक को आप पार्टी या किसी प्रोफेशनल मीटिंग के दौरान स्टाइल कर सकती हैं।
येलो पैंट सूट स्टाइलिंग टिप्स-
- पैंट सूट स्टाइल करते समय आपको हील्स कैरी करनी चाहिए। इससे आपके पैंट का स्ट्रक्चर और भी ज्यादा बेहतर लगता है।
- इस तरह के लुक के लिए आपको हल्की ज्वेलरी स्टाइल करनी चाहिए, इसलिए आप पैंट सूट के साथ पेंडेंट कैरी कर सकती हैं।
- आप चाहें तो एक्सपेरिमेंट लुक के लिए अंदर मैचिंग की जगह कंट्रास्ट कलर भी पहन सकती हैं।
ऑल ग्रीन पैंट सूट के लिए मलाइका अरोड़ा से लें इंस्पिरेशन-
मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड की फैशन डीवाज में से एक माना जाता है। ऐसे में अगर आपको डार्क कलर के पैंट सूट स्टाइल करना है तो आप मलाइका के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। मलाइका ने इस लुक के लिए हाइ वेस्ट पैंट कैरी किया है, वहीं मलाइका ने ऊपर डार्क ग्रीन कलर का कोट पहना था। इस तरह के लुक ऑफिस के लिए बेहद स्टाइलिश होते हैं, जो आपकी कलर चॉइज को और भी डिफरेंट बनाते हैं।
मलाइका ग्रीन सूट स्टाइलिंग टिप्स-
- आप चाहें तो इस तरह के लुक के लिए हैवी वेस्टर्न ज्वेलरी पहन सकती हैं।
- पैंट सूट के लिए आप हाई पोनी या स्ट्रेट बार रख सकती हैं।
- अगर आप इतना ओपन सूट नहीं पहनना चाहती हैं तो अंदर क्रॉप टॉप भी स्टाइल कर सकती हैं।
ऑल व्हाइट लुक के लिए लें परिणीति चोपड़ा से लें इंस्पिरेशन-
व्हाइट कलर आंखों को काफी ज्यादा सूदिंग लगता है। ऐसे में व्हाइट कलर का पैंट सूट आपको सिंपल और भीड़ में सबसे अलग दिखाता है। आप चाहें तो परिनिती के इस ऑल व्हाइट पैंट सूट लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक के लिए परिणीति ने कोट के अंदर व्हाइट कलर का ट्यूब टॉप पहना हैं, वहीं साथ में पुरी तरह से व्हाइट कोट पैंट स्टाइल किया है। सैंडल की बात करें तो परिणीति ने सफेद रंग की सैंडल कैरी की है।
ऑल व्हाइट लुक स्टाइलिंग टिप्स-
- व्हाइट कलर के साथ आप मैचिंग या सिल्वर कलर की सिंपल ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
- अगर आप ट्यूब टॉप ना पहनना चाहें तो प्लेन व्हाइट टी-शर्ट को भी इन करके पहन सकती हैं।
- इस तरह के वेस्टर्न लुक के लिए आपको बेहद हल्का मेकअप स्टाइल करना चाहिए।
तो ये थे तीन सेलेब्स जिनसे आप कोट पैंट स्टाइल करने की इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
image credit - instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों