इस वेडिंग सीजन नोरा फतेही के इन साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, दिखें हटके

अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो आप नोरा के इन साड़ी लुक्स को रिक्रिएट कर और भी खूबसूरत दिख सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-03, 16:20 IST
nora  best saree looks

बॉलीवुड की फेमस डांसर नोरा फतेही सिर्फ अपने डांस के लिए ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर है। वह हमेशा अपने फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। इन फोटोज में कभी वह बॉडीकॉन ड्रेस तो कभी ब्लेज और पैंट पहनकर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंनें अपने साड़ी लुक्स की कुछ फोटो पोस्ट की हैं। जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन साड़ी लुक्स से नोरा फैशन ट्रेंड और गोल भी सेट कर रही हैं। इसके साथ ही वेडिंग सीजन चल रहा है, जिसकी वजह से साड़ी काफी ट्रेंड में भी है। अगर आप भी कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो आप नोरा फतेही की इन साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

शिमरी साड़ी

nora fatehi saree looks

पिंक कलर देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। नोरा फतेही ने भी इस फोटो में पिंक कलर की शिमरी साड़ी पहनी है। वह इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस शिमरी साड़ी को नोरा ने पिंक सिल्वर स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ पेयर किया है। इस शिमरी साड़ी के साथ नोरा ने न्यूड मेकअप औप सिंपल कर्ल हेयर लुक अपनाया है। आप किसी भी वेडिंग या पार्टी में नोरा फतेही के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी

nora fatehi saree

अगर आप चाहती हैं कि साड़ी में आपका लुक एलिगेंट दिखे तो इसके लिए आप नोरा फतेही की ग्रीन सिल्क साड़ी स्टाइल को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस फोटो में नोरा ने लाइट ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई है। यह साड़ी बिल्कुल सिंपल है, सिर्फ इसके बॉर्डर पर मोतियों से थोड़ा सा वर्क किया गया है। इस सिल्क साड़ी के साथ नोरा ने व्हाइट कलर का पर्लनेकलेस औरइयररिंग पहने हैं।

इसे भी पढ़ें:इस समर सीजन में खुद को नोरा फतेही की तरह करें स्टाइल

चिकनकारी साड़ी

nora fatehi sabyasachi saree

नोरा फतेही मेजर साड़ी ट्रेंड सेट कर रही हैं। हाल ही में नोरा को सूरजमुखी जाल द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी में देखा गया था। नोरा के इस साड़ी लुक को देख ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्होनें ऐश्वर्या राय बच्चन के आईकॉनिक कैरेक्टर पारो को रिक्रिएट किया है। इस साड़ी में नोरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी का कलर व्हाइट है जिसपर लाल कलर का बॉर्डर है। इस साड़ी के साथ नोरा फतेही ने रेड कलर का ब्लाउज पहना हुआ है। साथ ही इस साड़ी के साथ नोरा ने ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी हुई है। इसके अलावा उनके इस लु्क्स में चार चांद उनकी रेड बोल्ड लिपस्टिकने लगाया है।

इसे भी पढ़ें:इस वेडिंग सीजन अनन्या पांडे से लें शिमरी लहंगा लुक्स इंस्पिरेशन

पीच कलर ऑर्गेनज़ा सिल्क साड़ी

nora fatehi with saree

हाल ही में कुछ समय पहले नोरा फतेही को सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहने हुए देखा गया था। इस साड़ी में वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। इस साड़ी में गुलाबी, पीले और हरे रंग के फूल बने हुए हैं। इस साड़ी के साथ नोरा ने सीक्वेंस वर्क लेस बॉर्डर वाला ब्लाउज पहना था। बात करें ज्वेलरी की तो इस साड़ी के साथ नोरा ने पर्ल नेकलेस और इयररिंग पहने हैं। साथ ही नोरा ने मिनिमल मेकअप से इस लुक को कंप्लीट किया है। (रेखा बेस्ट सिल्क साड़ी कलेक्शन)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा? फैशन से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP