देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के घर की सभी महिलाएं कितनी स्टाइलिश हैं यह बात सभी जानते हैं। फिर चाहे बात उनकी वाइफ नीता अंबानी की हो या फिर बेटी ईशा अंबानी या बहू श्लोका मेहाता की। सभी अपनी-अपनी जगह बहुत स्टाइलिश हैं। हालही में ईशा अंबानी में एक चैरटी ईवेंट को ऑर्गेनाइज किया। इस ईवेंट में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने तो पार्टीसिपेट किया ही साथ ही अंबानी परिवार की भी सभी लेडिज को स्टाइलिश अंदाज में देखा गया।
इस ईवेंट में ईशा अंबानी मैटेलिक सिल्वर कलर के स्ट्रेपलेस गाउन में नजर आईं। वह बेहद स्टनिंग नजर आ रही थीं। गाउन के साथ ईशा अंबानी ने एक बेहद खूबसूरत डायमंड का नेकलेस पहना हुआ था। यह नेकलेस उनके लुक का अट्रेक्शन प्वॉइंट था। इसके साथ उन्होंने मैंचिंग के ईयरिंग्स भी पहने थे। आपको बता दें कि मैटेलिक इस सीजन का बिगेस्ट ट्रेंड है।
इसे जरूर पढ़ें: Ambani Fashion: ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिक मर्चेंट से लें 'वेडिंग फैशन' के टिप्स
आप इसे आने वाले साल में भी अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकते हैं। इस ईवेंट में बालों को कर्ल करके गई थीं। अगर आप ईशा की तरह गाउन पहनना चाहती हैं तो यह आपको किसी भी अच्छे ब्रांड में मिल जाएगा। आप इसके साथ बालों को खुला छोड़ने की जगह उसका बन भी बना सकती हैं। नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की फैमिली के बारे में जानें
इसे जरूर पढ़ें: ईशा अंबानी के ये 3 मेकअप लुक्स आप भी करवा चौथ पर कर सकती हैं खुद पर ट्राय
नीता अंबानी ने भी इस ईवेंट में हिस्सा लिया था। वह इस ईवेंट में क्लासिक ब्लैक आउटफिट में नजर आई थीं। सभी को पता है कि नीता अंबानी बहुत बड़ी फैशनीस्ता हैं और उन्हें हर अवसर पर स्टाइलिश और डिजाइनर आउटफिट्स में देखा जाता है। नीता अंबानी ज्यादातर एथनिक आउटफिट्स में ही नजर आती हैं। मगर, इस ईवेंट में उन्होंने सिंपल ब्लैक कलर का गाउन पहना था जो उनके उपर बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा था। इसके साथ ही उन्होंने डायमंड के स्टड्स और ब्रेसलेट पहने थे। ईशा अंबानी के इन 5 ज्वेलरी सेट से लें टिप्स
उनके इस लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा था उनका ब्लैंक ग्लिटरी क्लच। इस आउटफिट के साथ उन्होंने बालों को वेवी लुक दिया हुआ था। आप भी नीता अंबानी की तरह लुक को अपना सकती हैं। ब्लैक कलर हमेशा से ही एवरग्रीन रहा है। अगर आप न्यू ईयर पर किसी कॉकटेल पार्टी का हिस्सा बनने जा रही हैं तो आप नीता अंबानी के जैसा लुक अपना सकती हैं। ईशा अंबानी हर आउटफिट में लगती हैं बेहद खूबसूरत, देखें उनकी 8 फोटोज
View this post on Instagram
नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता भी इस ईवेंट में पहुंची। वह बेहद ग्लैमरस और डेजलिंग नजर आ रही थीं। श्लोका मेहता ने इस ईवेंट में शिमरी ब्लैक सेमी शीर जंपसूट पहना हुआ था। उनके जंप सूट में फ्रिंज डिटेलिंग थी जो उनके आउटफिट के लुक को बेहद यूनीक बना रही थीं। श्लोका हमेशा से ही नो मेकअप लुक या मिनमल मेकअप लुक को कैरी करती हैं इस बार भी वह मिनिमल मेकअप लुक में ही नजर आईं। इसके साथ उन्होंने बेहद क्वर्की क्लच बैग लिया था।
इसके साथ उन्होंने ड्रॉप ईयरिंग्स पहने थे जो उनके लुक और भी स्टनिंग बना रहे थें। आप भी श्लोका मेहता की तरह लुक को कैरी कर सकती हैं। खासतौर पर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है तो आपके लिए श्लोका मेहता का यह लुक बेस्ट ऑप्शन है।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।