देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पिरामल की पिछले साल शादी हुई। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी की हर आउटफिट में ईशा अंबानी ने अपने खूबसूरत अंदाज से हर किसी को हैरान कर दिया था। जी हां पीरामल के साथ उनकी शादी में उनके शानदार अंदाज से लेकर उनके कैजुअल एयरपोर्ट लुक्स तक, उनके फैशन फोटोज वाकई शानदार होते हैं। वह सिर्फ भारत के सबसे अमीर आदमी की बेटी नहीं, बल्कि इसके अलावा बहुत कुछ है। जैसे-जैसे समय बिताता जा रहा है, ईशा खुद को एक फैशनिस्टा साबित कर रही हैं। हम वास्तव में उसके फैशन सैन्स से प्रभावित हैं और इस आर्टिकल में हम आपको उसके सभी शानदार आउटफिट्स से रूबरू करायेंगे जो हमें बहुत पसंद हैं!
इसे जरूर पढ़ें: ईशा अंबानी की शादी से पहले की रस्में हुई शुरु, ग्लैमरस लुक वाली तस्वीरें हो रही हैं वायरल
ईशा ने उदयपुर में अपनी शादी में होने वाली महाआरती के लिए हाथ की कढ़ाई वाला भारी पिंक कलर का लहंगा पहना था। ईशा ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ पिंक लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने डायमंड ज्वैलरी पहनीं थी। इसके साथ उन्होंने मिडल पार्टिंग के साथ अपने बालों को खुला रखा। क्यों यह आश्चर्यजनक है ना?
इस साल ईशा अंबानी को मेट गाला रेड कार्पेट पर भी देखा गया था। वह इस इवेंट में प्रिंसेस लग रही थी। रेड कार्पेट के लिए ईशा ने डिजाइनर Prabal Gurung की खूबसूरत ड्रेस को चुना। ईशा के इस खूबसूरत गाउन पर पूरे में फैदर और स्टोन वर्क था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। इस प्रिंसेस लुक के साथ ईशा ने डायमंड ईयररिंग्स और रिंग्स कैरी किया था। हेयरस्टाइल में उन्होंने लूज कर्ल कर बालों को खोल कर एक साइड किया हुआ था।
ईशा अंबानी कैजुअल आउटफिट भी कैरी कर सकती हैं। ईशा को हेयर पोर्ट पर आनंद पीरामल के साथ कैजुअल ओवरसाइज कार्डिगन और ब्लू डेनिम में देखा गया था। उन्होंने अपने लुक को स्पोर्ट्स शूज के साथ पेयर किया है। ईशा ने अपने लुक को मेकप फ्री रखा और अपनी खूबसूरत स्माइल को बात करने दिया!
ईशा अंबानी को एक बेसिक प्रिंटेड कॉटन कुर्ती और व्हाइट कलर के पलाज्जो में वोटिंग बूथ के बाहर देखा गया था। ईशा को इस बात की जानकारी है कि इजी आउटफिट को कैसे कैरी करना है। और क्या आप इस बात से सहमत है?
View this post on Instagram
अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए, ईशा अंबानी ने Maison Valentino द्वारा डिजाइन किया हुआ गोल्डन लहंगा पहना था। इसमें बहुत ही सुंदर गोल्डन कलर की कढ़ाई थी। ईशा आउटफिट में स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने इस लुक के साथ डायमंड चोकर, इयररिंग्स और मांग टीके को पूरा किया है। ईशा का यह लहंगा उनके सबसे खूबसूरत लहंगों में से एक है।
एक इवेंट में ईशा को मां नीता अंबानी के साथ कैजुअल लेकिन चिक आउटफिट में कैरी किया गया। उन्होंने इस व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप के साथ मल्टी-कलर स्कर्ट के साथ पहना था। उन्होंने अपने इस लुक को मीडियम साइज के स्टड के साथ एक्सेस किया गया था। कैजुअल डे आउट के लिए ऐसा कम्फर्टेबल लुक। आपका क्या लगता है?
ईशा अंबानी अपने इस लुक में ब्लैक साड़ी में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने सब्यसाची की रफल साड़ी पहनी थी। जिसके साथ उन्होंने सिग्नेचर बेल्ट लगाई हुई थी। इसक लुक में ईशा काफी ग्लैमरस लग रही थी। ईशा ने अपने लुक को लाइट मेकअप और न्यूड लिप शेड से पूरा किया था। अपने इस सिंपल लुक के लिए उन्होंने हैवी ज्वेलरी की बजाए खूबसूरत ईयररिंग्स कैरी किए।
View this post on Instagram
ईशा को पेरिस फैशन वीक में सिल्वर-ग्रे ड्रेस में देखा गया था। ईशा इस फ्लोरल पैटर्न मिडी ड्रेस में बहुत अच्छी लग रही थीं। उनका लुक हाई हील्स के साथ पेयर गया था। हमेशा की तरह ईशा ने अपना मेकअप न्यूड रखा था।
ईशा के फैशन आउटफिट के बारे में आपका क्या ख्याल है?
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।