herzindagi
tips to keep fancy pants

इन फैंसी पैंट को करें अपनी वॉर्डरोब में शामिल, दिखेगा ग्लैमरस लुक

अपने लुक्स को और क्लासी बनाने के लिए आपके वॉर्डरोब में ये पैंट्स जरूर होनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये पैंट्स। 
Editorial
Updated:- 2022-04-03, 15:46 IST

जब हमें कुछ समझ नहीं आता है कि क्या पहना जाए ऐसे में हम सिर्फ नॉर्मल पैंट और टॉप पहन निकल लेते हैं। लेकिन अगर आप अपने इस कैजुअल लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको कुछ टाइप की पैंट्स के बारे में जानना जरूरी है। ये पैंट्स फैशन ट्रेंड में हैं। इसलिए इन पैंट्स का आपके वॉर्डरोब में होना काफी जरूरी है। ये पैंट्स आपके लुक को और भी बेहतर बना सकते हैं। इसलिए अगर आपके पास ये पैंट्स नहीं हैं तो आपको इन्हें जरूर खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं इन पैंट्स के बारे में।

कूल स्पोर्टी पैंट

ananya pandey pant looks

इस तरह की पैंट को एथलेटिक-इंस्पार्यड पैंट कहा जाता है। आपके वॉर्डरोब में यह कूल स्पोर्टी पैंट जरूर होनी चाहिए। ये पैंट आपके लुक को कैजुअल लुक देगी। ये पैंट आपको डिफरेंट कलर और पैर्टन में मिल जाएगी। आप इस पैंट को डे आउटिंग के लिए पहन सकती हैं। ये पैंट डे आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप कूल स्पोर्टी पैंट के लिए इंस्पिरेशन लेना चाहती हैं तो आप अनन्या पांडे के इन पैंट लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं।

स्लीक लेदर पैंट

deepika padukone pant looks

स्लीक लेदर पैंट काफी ट्रेंड में है। आपके वॉर्डरोब में स्लीक लेदर पैंट जरूर होनी चाहिए। स्लीक लेदर पैंट को आप नाइट पार्टी के दौरान पहन सकती हैं। ये पैंट आपके आउटफिट में चार चांद लगा देंगे। आपको सिर्फ एक स्लीक लेदर पैंट का पेयर खरीदना होगा और यह आपके हर आउटफिट के साथ मैच करेगी। लेकिन अगर आप नहीं जानती कि स्लीक लेदर पैंट को कैसे कैरी करना चाहिए तो आपको दीपिका पादुकोण से इस लुक के लिए आइडिया लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:वाइड लेग पैंट्स को बनाना है स्टाइल का हिस्सा, तो यहां से लें कुछ आईडियाज

टेलर्ड बॉटम

sonakashi sinha pant look

आपके वॉर्डरोब में टेलर्ड बॉटम पैंट जरूर होनी चाहिए। ये पैंट आपके लुक कोसोफिस्टिकेटेड लुक देते हैं। आपको ये पैंट्स डिफरेंट कलर्स में मिल जाएंगे। अगर आप इन पैंट्स को कैरी करना चाहती हैं तो आपसोनाक्षी सिन्हा से इस लुक्स के लिए आइडिया ले सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने टेलर्ड बॉटम को ग्रेसफुली कैरी किया है। आप भी उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। साथ ही डे आउटिंग के लिए ये पैंट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें:लेदर पैंट को पहनने के लिए अपनाएं यह स्टाइलिंग आईडियाज

ग्लिट्ज़ी-लुकिंग पैंट

sara ali khan pant looks

ग्लिट्ज़ी पैंट शाइनिंग पैंट्स होती हैं। इन पैंट्स को अक्सर नाइट पार्टी में पहनना जाता है। अगर आप अपनी नाइट पार्टी में सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो आपको ग्लिट्जी़ पैंट पहननी चाहिए। ये पैंट नाइट पार्टी के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। ये पैंट आपके आउटफिट को और भी क्लासी लुक देगा। इसलिए आप जब भी नाइट पार्टी में जाए तो इस पैंट को कैरी जरूर करें। साथ ही आप इस पैंट के लिए सारा अली खान से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

पैचवर्क पैंट

जैसा कि इस पैंट के नाम से ही पता चलता है। इस पैंट में डिफरेंट पैचिज होते हैं। साथ ही अगर आप अपने ऑफिस लुक को और भी बेहतर बनाना चाहती है तो इसके लिए आपको पैचवर्क पैंट पहननी चाहिए। पैचवर्क पैंट आपको फैशनेब्ल के साथ-साथ क्लासी लुक भी देगा। लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि आपको इस पैंट को कैसे कैरी करना है तो आपको सिंपल डेनिम पैचवर्क पैंट के साथ क्रॉप टॉप पहनना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। फैशन से जुड़े ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।