परांदी लगाकर गिदा डालते हुए आपने पंजाबन लड़कियों को तो खूब देखा होगा लेकिन अब आप जींस, स्कर्ट या शॉर्ट के साथ परांदी लगाकर घूमती लड़कियों को भी देख सकती हैं। मॉर्डन परांदी वाली चोटी पहनकर हर मॉर्डन लड़की अब स्टाइलिश दिखने लगी है। फ्यूज़न के ज़माने में परांदी वाली चोटी वाला हेयरस्टाइल हर मॉर्डन लड़की की पहली पसंद बन गया है। मॉर्डन परांदी वाली चोटी पुरानी किसी भी परांदी से बनायी जा सकती है। परांदी कई रंगों में आती है जिसे मॉर्डन लड़कियां अपने आउटफिट के हिसाब से चुनकर अपने बालों में लगा सकती हैं। आप मॉर्डन परांदी वाली चोटी बनाकर किस तरह के हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं आइए आपको बताते हैं।
आप इस तरह के हेयरस्टाइल बनाकर आराम से कहीं भी घूमने जा सकती हैं। जिस तरह से हमने मॉर्डन कल्चर को अपना लिया है उसी तरह से मॉर्डन कल्चर ने भी हमारे ट्रेडिशनल कल्चर को अपना लिया है। अगर आपको मॉर्डन परांदी वाली चोटी बनानी आती है तो ये हेयरस्टाइल आपको और भी स्टाइलिश बना देगा।
आप परांदा लगाकर पहले चोटी बना लें फिर आप उसी चोटी को रोल करके उसका जुड़ा बना लें और उसमें कोई भी फैंसी जुड़ा पिन लगाकर उसे और भी स्टाइलिस बना लगें। आप परांदी का रंग अपनी ड्रेस के रंग के हिसाब से चुन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:बॉलीवुड हिरोइन्स के वो लेटेस्ट हेयरस्टाइल जो इन गर्मियों में हो रहे हैं पॉपुलर
मॉर्डन परांदी वाली चोटी के हेयरस्टाइल मुश्किल नहीं हैं जिस तरह से आप कोई भी चोटी बनाती हैं उसी तरह से आप चोटी बनाएं और उसमें परांदी लगाएं फिर आपको जैसा भी हेयरस्टाइल पसंद हो उस चोटी से उसे वैसा ही बना लें। आप चोटी में परांदी लगाकर अगर उसे यूं ही छोड़ देंगी तो ये हेयरस्टाइल भी काफी कूल और मॉर्डन लगेगा। फ्यूज़न का फैशन इसलिए पॉपुलर हो रहा है कि आप इंडियन और वेस्टर्न लुक को एक साथ आराम से कैरी करके और भी स्टाइलिश दिख सकती हैं।
इसे जरुर पढ़ें:गर्मियों में बनाइए ये स्टाइलिश चोटी जिसमें सब आपको देखते रह जाएंगे
बालों में रंग-बिरंगी परांदी लगाकर आप कोई भी स्टाइलिश हेयरस्टाइल बना सकती हैं। आप सिर्फ एक ही रंग नहीं बल्कि एक साथ 2-3 रंगों की परांदी भी अपनी चोटी में लगा सकती हैं। हेयरबैंड से लेकर जुड़ा, चोटी या जैसा भी हेयरस्टाइल आपको पसंद हो आप परांदी से वैसा ही हेयरस्टाइल ना सकती हैं। मार्केट में कई नए डिज़ाइन की परांदी भी आ चुकी हैं तो अब इन गर्मियों में आप ये सबसे कूल स्टाइलिश और ट्रेंडी हेयरस्टाइल बनाकर दिखें मॉर्डन और स्टाइलिश।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों