Lehenga Designs For Bride: दुल्हन के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है। लेकिन वो शादी के दिन से ज्यादा पहले होने वाले फंक्शन को एन्जॉय करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन वो अपनी फैमिली के साथ चीजों को एन्जॉय करती हैं। इसके लिए वो अलग तरह के आउटफिट्स को भी स्टाइल करती हैं। मेहंदी फंक्शन में पहनने के लिए आप लहंगा चोली को खरीदकर वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन वाले लहंगा चोली को आप वियर कर सकती हैं।
सीक्वेंस एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा चोली
आप अपने मेहंदी फंक्शन में स्टाइल करने के लिए सीक्वेंस एंब्रॉयडरी वर्क वाले लहंगा चोली को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लहंगा चोली में आपको पूरे में हैवी वर्क वाला डिजाइन मिलेगा। साथ में नेट का दुपट्टा मिलेगा। इसे पहनने के बाद आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर नजर आएंगी। आप इस तरह लहंगे को कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ खरीदें, ताकि मेहंदी लगाने में आपको आसानी हो सके। इसमें आप कलर ग्रीन ही खरीदें ये मेहंदी फंक्शन के लिए बेस्ट रहेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।
थ्रेड वर्क वाले लहंगा चोली डिजाइन
आप अपने मेहंदी फंक्शन के लिए थ्रेड वर्क वाले लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे के ब्लाउज से लेकर लहंगे में भी सेम वर्क आता है। साथ ही, इसके साथ दुपट्टा अलग डिजाइन के साथ मिलता है। इससे आपका लुक कुछ अलग नजर आता है। इसके साथ आप कॉन्ट्रास्ट करके ज्वेलरी को स्टाइल करें। फिर इसके साथ मेकअप लुक को भी उसी हिसाब से क्रिएट करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगा चोली को आप 2,000 से 2,500 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs : शादी के मौके पर बेस्ट हैं ये शिबोरी प्रिंट वाले सिल्क लहंगे, देखें डिजाइंस
कलमकारी प्रिंट डिजाइन वाले लहंगे
आप स्टाइल करने के लिए कलमकारी प्रिंट वाले लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे को आप अपने मेहंदी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इस पूरे लहंगे में प्रिंटेड डिजाइन मिलेगा। इसका दुपट्टा भी आपको प्रिंट में ही मिलेगा। इससे आपका लुक थोड़ा अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 1,500 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे। इसके साथ आप गोल्डन ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Lehenga Designs : खास मौकों पर स्टाइल करें ये हैवी बॉर्डर वाले लहंगे, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
इस बार अपने मेहंदी फंक्शन में इन लहंगा चोली को स्टाइल करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra/ LOOKNBOOK ART,FABPIXEL
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों