Lehenga Borders Ideas: सिंपल लहंगे को हैवी लुक देने के लिए लगाएं ये बॉर्डर, देखें डिजाइंस

आप अगर सिंपल लहंगे को हैवी बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए बॉर्डर लगा सकती हैं। इससे आपका लहंगा पहनने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही, महंगा लहंगा खरीदने की जरूरत नहीं मिलेगी। 

border designs ideas for lehenga looks

लहंगा पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन इसके लिए हमें बाजार जाकर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में हम अपनी पसंद के लहंगे को कई बार खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपने सिंपल लहंगे के लिए बॉर्डर खरीद सकती हैं। इससे आपका लहंगा हैवी और अच्छा लगेगा। इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए बॉर्डर डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको लहंगे के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गोल्डन बॉर्डर डिजाइन

Golden work border designs

आपका लहंगा अगर सिंपल दिखाई दे रहा है तो इसे फैंसी बनाने के लिए आप गोल्डन बॉर्डर को लहंगे पर लगा सकती हैं। इस तरह के बॉर्डर आपको पतले और चौड़े हर तरह में मिल जाएंगे। जिसे आप अपने लहंगे के नीचे और चुन्नी में लगा सकती हैं। इस तरह के बॉर्डर आपको प्लेन और शिमर वर्क में मिल जाएगा। मार्केट में इस तरह के बॉर्डर आपको 100 से 200 रुपये मीटर में मिल जाएंगे।

मल्टी कलर बॉर्डर डिजाइन

Multicolour border designs

आप अपने लहंगे में मल्टी कलर बॉर्डर डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के बॉर्डर डिजाइन लहंगे में लगने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें आपका लहंगा हैवी लगता है। इस तरह के बॉर्डर को आप लहंगे के नीचे की तरफ लगाएं। साथ ही, चाहें तो डिजाइन के लिए भी इस्तेमाल करें। इसे आप अपने ब्लाउज में भी लगा सकती हैं। मार्केट में इस तरह के बॉर्डर आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएगी।

कट वर्क डिजाइन बॉर्डर

Cut work border designs

आप लहंगे में कट वर्क डिजाइन वाले बॉर्डर को भी लगा सकती हैं। इस बॉर्डर को आप आधे लहंगे में डिजाइन की तरह लगा सकती हैं। इससे लहंगा हैवी लगता है। साथ ही, इसमें डिजाइन भी अच्छा क्रिएट होता है। इस तरह के लहंगे बॉर्डर को आप ब्लाउज में भी लगा सकती हैं। इससे आपका पूरा लुक अच्छा लगेगा। इस तरह के बॉर्डर आपको 50 से 200 रुपये में मिल जाएंगे।

इन बॉर्डर को आप अपने लहंगे में लगाएं। इससे आपका लहंगा हैवी लगेगा। साथ ही, आपका लुक भी अच्छा लगेगा। आपको मार्केट में हैवी लहंगे के लिए पैसे ज्यादा खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP