मराठी मंगलसूत्र की नई डिजाइंस देखें और उससे जुड़े महत्‍व के बारे में जानें

मराठी मंगलसूत्र से जुड़ी कुछ रोचक बातें जानने के लिए यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। 

maharashtrian mangalsutra pics

हिंदू धर्म में विवाह के लिए कई रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। इनमें से सभी का अलग-अलग महत्‍व होता है। मगर कुछ रीति- रिवाज ऐसे भी होते हैं, जो दो लोगों की भावनाओं को आपस में जोड़ते हैं।

मंगलसूत्र पहनने की रस्‍म भी बेहद खास होती है। इसका महत्‍व अलग-अलग राज्‍यों में भिन्‍न-भिन्‍न बताया गया है, इतना ही नहीं अलग-अलग राज्‍यों में मंगलसूत्र की बनावट तक अलग होती है। मगर मंगलसूत्र का अर्थ एक मंगलसूत्र से दो लोगों को बंधा देना।

मंगलसूत्र पर हम कई बार बात कर चुके हैं और हर बार हमने मंगलसूत्र में कुछ अलग वैरायटी या महत्‍व को तलाश कर आपको उसकी विशेष बातें बताई हैं, आज हम आपको मराठी मंगलसूत्र के बारे में बताएंगे।

मराठियों में मंगलसूत्र का बहुत अधिक महत्‍व बताया गया है। आज हम आपको मराठी मंगलसूत्र की कुछ लेटेस्‍ट डिजाइंस और उससे जुड़ी कुछ विशेष बातें बताएंगे।

इसे जरूर पढ़ें- कान में मंगलसूत्र पहनती हैं कश्‍मीरी महिलाएं, जानें क्‍या है वजह

maharashtrian mangalsutra significance designs and trends

कैसा दिखता है मराठी मंगलसूत्र?

मराठी मंगलसूत्र दिखने में बहेद सिंपल होता है। सोने के तार में काले मोती पिरोय गए होते हैं। यह मोती इस बात का प्रतीक होते हैं कि आपके रिश्‍ते को किसी भी नजर न लगे। वहीं इस मंगलसूत्र में 9 मानके होती हैं, जो देवी दुर्गा के 9 स्‍वरूपों की ऊर्जा का प्रतीक होता। यह मंगलसूत्र महिला को वो सारी ऊर्जा देता है, जिससे वह घर-गृहस्‍थी की सारी जिम्‍मेदारियों को पूरी श्रद्धा से निभा पाए।

इसे जरूर पढ़ें- Latest Mangalsutra Design : इन स्टाइलिश मंगलसूत्र डिजाइंस को पहनकर खास बनाएं अपना करवा चौथ

maharashtrian wedding

क्‍या होता है मराठी मंगलसूत्र का महत्‍व?

इस मंगलसूत्र में 2 गोल वति होती हैं। इस वति को शिव और शक्ति का स्‍वरूप माना जाता है। इस कारण मराठी मंगलसूत्र का महत्‍व और भी अधिक बढ़ जाता है। ऐसी मान्‍यता है कि यह 2 वति दो परिवारों को आपस में जोड़ने का भी प्रतीक होती हैं।ऐसा कहा भी गया है शादी केवल दो आत्‍माओं का मिलन नहीं होता है, बल्कि दो परिवारों को आपस में जोड़ने का प्रतीक होता है।

mangalsutra trends

आपको बता दें कि मराठियों में मंगलसूत्र वर पक्ष की ओर से आता है और इसे शादी के मंडप पर ही पहनाने का रिवाज है। पति के ओर से यह एक ऐसा सूत्र पत्नि को बांधा जाता है, जिसे वह खुद से कभी दूर नहीं करती है।

mangalsutra significance designs and trends

कैसे पहनाया जाता मराठी मंगलसूत्र

मराठियों में मंगलसूत्र को आम के पत्‍ते पर रखकर उसकी पूजा की जाती है। पहले यह मंगलसूत्र वधु को वर पक्ष की ओर से पहनाया जाता है और फिर इसकी पूजा आरंभ होती है। इसलिए मराठियों में मंगलसूत्र को बहुत ही ज्‍यादा पवित्र माना गया है। हालांकि, अब मराठी मंगलसूत्र में भी बहुत सारी डिजाइंस आपको नजर आ जाएंगी, मगर हर मंगलसूत्र में आपको 2 वति जरूर नजर आएंगी।( साउथ इंडियन मंगलसूत्र डिजाइंस)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP