Latest Mangalsutra Design : इन स्टाइलिश मंगलसूत्र  डिजाइंस को पहनकर खास बनाएं अपना करवा चौथ

अगर आप मंगलसूत्र की लेटेस्ट डिजाइंस को तलाश रहीं हैं, तो ये आर्टिकल जरूर पढें। 

latest mangal sutra design

करवा चौथ का त्यौहार आने वाला है। इस दिन का सुहागिन महिलाओं को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वह अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं इस दिन सोल्‍हा श्रृंगार करती हैं, और रात को चांद की पूजा करते हुए अपने व्रत को खोलती हैं।

इस सोल्‍हा श्रृंगारमें सबसे ज्यादा मंगलसूत्र की अहमियत होती है। सुहागिन औरतों के लिए मंगलसूत्र का बहुत महत्व होता है। हालांकि पहले के समय मंगलसूत्र के केवल कुछ ही डिजाइन्स आते थे जैसे सोने और काले मोती वाले मंगलसूत्र , लेकिन अब ऐसा नहीं है। बाजार में अब मंगलसूत्र की कई तरह की डिजाइंस आने लगे हैं। आपको मार्केट में इसके हजारों डिजाइन्स देखने को मिल जाएंगे। अगर आप चाहती हैं कि आप करवा चौथ पर सबसे अलग मंगलसूत्र पहने जिससे हर कोई आपकी तारीफ करे तो आपको ये स्‍टाइलिश मंगलसूत्र जरूर ट्राई करने चाहिए।

हैवी लुक मंगलसूत्र

heavy look mangal sutra

हैवी लुक मंगलसूत्र देखने में एकदम क्‍लासी लुक देते हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेडिशनल मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं तो यह मंगलसूत्र डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। आपको बाजार में इस लुक में मंगलसूत्र के कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इन मंगलसूत्रों में कारीगरी बहुत ही सुदंर की जाती है, जिसकी वजह से ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- बेहद अलग होता है साउथ इंडियन मंगलसूत्र, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

डबल पेंडेंट मंगलसूत्र

double pendant mangalsutra

अगर आप मंगलसूत्र में कुछ डिफरेंट और अलग डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्ट है। बाजार में आपको यह डबल पेंडेंट मंगलसूत्र की लार्ज वैरायटी देखने को मिल जाएगी। यह मंगलसूत्र देखने में जितना अच्छा लगता है उतना ही पहनने में लगता है। आप इन मंगलसूत्रों को वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

नाम वाला मंगलसूत्र

name mangalsutra

नाम वाला मंगलसूत्र आजकल काफी ट्रेंड में है। इस तरह के मंगलसूत्र में पति के नाम का पेंडेंट होता है। आप इन मंगलसूत्र में किसी भी तरह से अपने पति का नाम स्टाइलिश फॉन्ट मे लिखवा सकती है। आप पूरे नाम की जगह कोई अक्षर का पेंडेंट बनवा सकती हैं। इसके अलावा आप किसी भी तरह का नाम वाला पेंडेंट भी बनवा सकती हैं। इन तरह के मंगलसूत्रों को पहनने के लिए आपको पहले से आर्डर देना पड़ेगा। आप इसको जींस टॉप के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- कुंदन से मिलती-जुलती है 'पच्चीकम ज्वेलरी', जानें इसका खास इतिहास

लाइटवेट सिंगल पेंडेंट मंगलसूत्र

simple mangalsutra

अगर आपको हैवी और ज्यादा डिजाइनर मंगलसूत्र पहनना नहीं अच्छा लगता है, तो आप इन सिंपल पेंडेंट मंगलसूत्र को जरूर ट्राई करें। यह मंगलसूत्र बहुत ही लाइट वेट होते हैं, जिसकी वजह से आप इन्‍हें कहीं भी कैरी कर सकती हैं।

यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Recommended Video

pic credit : instagram, meesho

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP