एक दुल्हन बिना श्रृंगार के अधूरी है और दुल्हन का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा है। इसलिए शादी के तय होने के बाद से ही होने वाली ब्राइड अपने लिए मेहंदी की नई और सुंदर डिजाइन तलाशने लग जाती है। यह उत्साह तब और भी ज्यादा होता है, जब लव मैरिज हो रही हो। ऐसे में होने वाली ब्राइड अपनी मेहंदी को खास बनाने के लिए उसमें तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती है।
आमतौर पर मेहंदी की डिजाइन और होने वाले पति के नाम के साथ ही ज्यादा एक्सपेरिमेंट नजर आते हैं। मगर अब एक नया ट्रेंड चल पड़ा है। अब होने वाली दुल्हन अपने होने वाले पति के लिए मैसेज या फिर अपनी लव स्टोरी के हाइलाइट्स को भी मेहंदी की डिजाइन में डलवाना चाहती है। यह बहुत ही इनोवेटिव और रोमांटिक तरीका है, जिससे आप अपने होने वाले पतिदेव को बिन कुछ बोले अपने दिल की सारी बातें बयान कर सकती हैं।
अगर आपकी भी जल्दी शादी होने वाली है, तो आप भी अपने हाथों पर 'लव स्टोरी मेहंदी' लगवाएं। हां, इस तरह की डिजाइन लगवाने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट मेहंदी लगाने वाले की जरूरत पड़ेगी।
क्या होती है लव स्टोरी मेहंदी डिजाइन?
नाम से ही आप अंदाजा लगा सकती हैं कि लव स्टोरी मेहंदी डिजाइन में आप अपनी लव स्टोरी को जुड़वा सकती हैं। आप अपनी शादी की डेट, प्रपोज करने वाली डेड और दूसरे यादगार लम्हों, जगहों या फिर अवसरों का अपनी मेहंदी डिजाइन में जिक्र कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दुल्हन की बहन के हाथों में खूब जंचेंगे मेहंदी के ये डिजाइन
मेहंदी डिजाइन-1
आजकल बहुत हैवी ब्राइडल डिजाइन लगवाने का ट्रेंड नहीं है। इसलिए अगर आप भी मेहंदी डिजाइन में कुछ ऐसा ही तलाश रही हैं, तो बेस्ट आइडिया है कि आप अपने एक हाथ में प्रॉपर ब्राइडल मेहंदी लगवाएं और दूसरे हाथ में अपनी लव स्टोरी का जिक्र करें। आप हल्की-फुल्की डिजाइन उस हाथ पर भी लगवा सकती हैं, जिसमें आप अपनी लव स्टोरी का जिक्र कर रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें: हाथों में रची मेहंदी का होगा गाढ़ा रंग, अगर आप अपनाएंगी ये सिंपल टिप्स
मेहंदी डिजाइन-2
आप हाथ की बैक पर जो मेहंदी डिजाइन लगवा रही हैं, उसी के साथ अपनी लव स्टोरी के कुछ हाइलाइट्स को ऐड करवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में आप अपने होने वाले पति के लिए कोई अच्छा सा मैसेज भी लिखवा सकती हैं। अगर आपको कविता लिखनी आती है, तो आप वह भी अपनी मेहंदी में जुड़वा सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन-3
मेहंदी डिजाइन में आप उस स्थान का चित्र बनवा सकती हैं, जहां आप पहली बार अपने होने वाले पति से मिली थीं। इसके साथ ही पहली मुलाकात का जिक्र भी आप अपनी मेहंदी में कर सकती हैं। यह देख कर आपके होने वाले पति बहुत ही रोमांचित महसूस करेंगे।
मेहंदी डिजाइन-4
अपनी ब्राइडल मेहंदी में कुछ महत्वपूर्ण डेट्स और उन तारीखों पर क्या हुआ था, इसका जिक्र भी कर सकती हैं। ऐसा करते वक्त आप पुराने दिनों की यादों में खो जाएंगी।(पैरों में मेहंदी लगाते समय ध्यान रखें ये बातें)
मेहंदी डिजाइन-5
आप अपनी कलाई पर भी पति के लिए मैसेज लिखवा सकती हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी ब्राइडल मेहंदी में फिल्मी डायलॉग्स लिखवा कर, अपने पतिदेव को आकर्षित कर सकती हैं। यह देख कर आपके पति न केवल आपकी मेहंदी की तारीफ करेंगे बल्कि आप पर खूब सारा प्यार भी बरसाएंगे।
ब्राइडल मेहंदी की यह डिजाइन आपको अच्छी लगी हों, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों