शादी-ब्याह जैसे समारोह में मेहंदी रिचुअल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आपने अपनी सखियों या किसी न किसी आंटी को यह कहते जरूर सुना होगा कि मेहंदी का रंग जितना गहरा हो, पति-पत्नी का रिश्ता उतना ही गहरा होता है। इस एक वजह से हर दुल्हन चाहती है कि उनकी मेहंदी का रंग गाढ़ा रचे।
मेहंदी सिर्फ हाथों पर ही नहीं, बल्कि बालों के रंग और टेक्सचर को सुधारने के लिए भी लगाई जाती है। कुछ देशों में इससे शरीर पर तरह-तरह की आर्ट बनाई जाती है। अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथों में भी मेहंदी का रंग अच्छी तरह चढ़े तो कुछ बातों का ख्याल रखिएगा। मेहंदी गहरी रचे इसके लिए अपनाएं हमारे बताए गए ये टिप्स।
अगर आप हाथों में लगी मेहंदी का रंग और गहरा करना चाहती हैं, तो मेहंदी लगाने के बाद हाथों में लौंग और लेमन लगाएं। इन एसेंशियल ऑयल्स में अल्कोहल के ऐसे ग्रुप होते हैं, जो अमूमन हिना को डार्क करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। वहीं मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों में यूकेलिप्टस का तेल लगाएं और फिर मेहंदी लगाएं।
मेहंदी का रंग और लाल करने के लिए आप कॉफी भी मिला सकती हैं। इसके लगाने की बाद आप नारंगी से गहरे लाल रंग में इसको बदलते हुए देखेंगे। आप चाहें तो कॉफी पाउडर या फिर कॉफी को पानी में उबालकर मेहंदी में डाल सकती हैं।
चुकंदर वैसे भी बालों को रंगने का एक प्राकृतिक और आसान तरीका है। इसकी नेचुरल डाई प्रॉपर्टीज के कारण आप इसे मेहंदी के गहरे और गाढ़े रंग के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। मेहंदी घोलते वक्त आप इसका जूस या फिर चुकंदर का पाउडर हिना में मिलाकर हाथों में लगा लेंगी, तो भी आपकी मेहंदी गाढ़ी रचेगी।
मेहंदी का रंग अच्छा रचे इसके लिए आपने विक्स और लौंग के धुएं या तेल का इस्तेमाल के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप चारकोल पाउडर के इस्तेमाल के बारे में सुना है? जी हां, मेहंदी घोलते वक्त उसमें थोड़ा सा चारकोल का पाउउर मिक्स करने से भी मेहंदी का रंग अच्छा चढ़ता है। चारकोल के एशी शेड के कारण हिना का रंग डार्क होता है। यह भी ध्यान रखें कि चारकोल को बिल्कुल कम मात्रा में डालें और अगर आपको यह सूट न करें, तो तुरंत इसे हटा दें।
इसे भी पढ़ें :यह ब्राइडल मेहंदी डिजाइन्स हैं ट्रेंड में, अपने हाथों पर भी लगाएं आप
चाय में टैनिन नाम का पॉलीफेनोल कंपाउंड होता है, जो उसे एक स्ट्रॉन्ग फ्लेवर, टेस्ट और रंग देता है। चाय को पानी में अच्छी तरह उबाल लें और फिर मेहंदी को घोलते वक्त चाय के पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे मेहंदी का रंग और गहरा होगा और आपके हाथों में रची मेहंदी भी गाढ़ी होगी।
इसे भी पढ़ें :Latest Leg Mehndi Designs: दुल्हनों के पैरों पर लगाएं मेहंदी की ये 10 खूबसूरत डिजाइंस
अब सावन की मेहंदी लगाएं तो हमारे इन टिप्स का ध्यान रखें और मेहंदी का गहरा रंग पाने के लिए इन तरीकों को आजमाएं। आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।