herzindagi
ladise kurti collection pic

लंबी कुर्तियों को इस अंदाज में पहनें, देखती रह जाएंगी आपकी सहेलियां

लॉन्‍ग कुर्ती डिजाइंस तलाश रही हैं, तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ लें। 
Editorial
Updated:- 2022-07-26, 12:55 IST

बाजार में महिलाओं के लिए तरह-तरह के आउटफिट्स आते हैं, मगर सबसे लोकप्रिय है सलवार सूट। अब तो महिलाओं के बीच सलवार सूट से अधिक कुर्तियों को पहनने का शौक देखा जा रहा है। बाजार में आपको कुर्तियों में भी बहुत वैरायटी मिल जाएगी, मगर आजकल लॉन्ग कुर्तियां पहनने का फैशन है।

हालांकि, लॉन्ग कुर्तियों को पहनने का फैशन नया नहीं है बल्कि 90 के दशक में भी इस फैशन को देखा जा चुका है। लॉन्ग कुर्तियों में आपको बाजार में बहुत सारी वैरायटी मिल जाएंगी। आप यदि लॉन्ग कुर्तियों ठीक से कैरी करती हैं, तो आपका लुक और भी ज्‍यादा अच्‍छा लगेगा।

तो चलिए आज हम आपको लॉन्ग कुर्ती की कुछ डिजाइंस और उन्हें कैरी करने का तरीका बताएंगे।

इसे जरूर पढ़ें- नोएडा की इस मार्केट से खरीदें 100 रुपए से लेकर 400 रुपए तक की डिजाइनर लेडीज कुर्तियां

kurti selection

लॉन्ग कुर्ती विद प्लाजो

  • लॉन्ग कुर्ती अगर कलीदार है या फिर फ्रॉक स्टाइल है, तो आप उसके साथ पजामी पहन सकती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो डिजाइनर प्लाजो भी इस तरह की लॉन्ग कुर्ती के साथ अच्‍छे लगते हैं।
  • लॉन्‍ग कुर्ती के साथ ज्यादा घेरदार प्लाजो की जगह आप लॉन्ग स्कर्ट पहन सकती हैं। आजकल लॉन्ग कुर्तियों के साथ शरारा भी खूब पसंद किया जा रहा है।
  • लॉन्ग कुर्ती के साथ आप मैचिंग का प्लाजो पहन सकती हैं या फिर आप ब्लैक या व्हाइट प्लाजो के साथ भी कुर्ती पहन सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- सिंपल लॉन्ग कुर्ती के नेक को गोटा पट्टी से इस तरह बनाएं डिजाइनर

long kurti styling tips for ladies

स्लिट कुर्ती विद डेनिम जींस

  • स्लिट स्टाइल ड्रेस आजकल फैशन में हैं। कुर्तियों में भी इस तरह स्टाइल महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है। वन साइड स्लिट के साथ ही फ्रंट और बैक स्लिट भी आजकल ट्रेंड में है।
  • इस तरह की कुर्तियां आपको इंडो वेस्टर्न लुक देती हैं। आप उन्हें डेनिम जींस के साथ पहन सकती हैं। सिगरेट फिट, पेंसिल फिट और वाइड लेग जींस के साथ भी इस तरह की कुर्तियां पहनने में बहुत अच्छी लगती हैं।
  • स्लिट कुर्ती के साथ आपको दुपट्टा कैरी करने की भी जरूरत नहीं है। इसके साथ आ स्टाइलिश नेकपीस पहन कर अपने लुक को और भी अच्छा बना सकती हैं।

kurti fashion tips

सिमेट्रिक कुर्ती

  • सिमेट्रिक स्टाइल की कुर्तियां आपको बाजार में खूब मिल जाएंगी। यह आपको एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह का लुक देती हैं।
  • सिमेट्रिक स्टाइल कुर्सियों के नीचे आप प्लाजो, पजामा, सलवार और जींस कुछ भी कैरी कर सकती हैं।
  • बेस्‍ट बात तो यह है कि सिमेट्रिक स्टाइल में आपको स्‍ट्रेट, फ्रॉक स्टाइल और कलीदार कुर्ती सभी कुछ आसानी से बाजार में मिल जाएगा।
  • सिमेट्रिक स्टाइलिश कुर्तियों को आप ऑफिस में भी पहन सकती हैं और किसी विशेष अवसर पर भी कैरी कर सकती हैं।
  • सिमेट्रिक कुर्तियों को आप धोती पैंट के साथ कैरी करेंगी तो यह आपके लुक को और भी बेहतर बनाएंगा।
  • आप इस तरह की कुर्तियों के साथ किसी भी तरह की फैशन ज्वेलरी कैरी करके खुद को बहुत अच्‍छा लुक दे सकती हैं।

इन स्टाइल टिप्स को अपनाएं और लॉन्ग कुर्ती में खूबसूरत नजर आएं। आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। हमें आर्टिकल के नीचे कमेंट करके बताएं कि आर्टिकल आपको कैसा लगा, साथ ही और कौन से स्टाइल टिप्‍स आप जानना चाहती हैं। हरजिंदगी से जुड़ी रहें और आर्टिकल पढ़ती रहें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।