herzindagi
front long kurti neck design

सिंपल लॉन्ग कुर्ती के नेक को गोटा पट्टी से इस तरह बनाएं डिजाइनर 

अगर आप अपने सिंपल कुर्ती को डिजाइनर बनाना चाहती हैं, तो यकीनन आपके ये लेख काम आ सकता है। 
Editorial
Updated:- 2022-07-27, 11:44 IST

गर्मी में ज्यादातर महिलाएं आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कुर्ती एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं डिफरेंट तरीके से वियर करती हैं। इसलिए महिलाओं के वार्डरोब में सिंपल से लेकर डिजाइनर कुर्ती की भरमार होती है। क्योंकि कुर्ती के साथ कुछ भी स्टाइल किया जाए, लेकिन वो अच्छा लगता है। बाजार में कुर्ती के हर तरह के डिजाइन मिल जाते हैं, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।

लेकिन कई महिलाएं ऐसी होती है, जिन्हें मार्केट के कुर्ते पसंद नहीं आते इसलिए वह फैब्रिक से कुर्ती डिजाइन करवाती हैं। हालांकि, कई बार महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि उनके कुर्ती के डिजाइन समझ नहीं आते हैं, तो आप इस लेख में बताए गए नेक डिजाइन से सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश टच दे सकती हैं। जी हां, कुर्ती का डिजाइनर गला न सिर्फ क्लासी लगता है बल्कि आपके ड्रेसिंग सेंस में भी चार-चांद लगाने का काम करता है।

डोरी नेक कुर्ती डिजाइन

Dori neck designs for kurti

आप कुर्ती को डिजाइनर बनाने के लिए गोटा लेस गोल गले के साथ डोरी लगाकर डिजाइन करवा सकती हैं। क्योंकि डोरी से न सिर्फ आपकी कुर्ती अच्छी लगेगी बल्कि यह आपको स्टाइलिश लुक भी देगी। आप डोरी नेक के साथ गोटा लेस को कई तरह से लगा सकती हैं। (नेक के लेटेस्ट डिजाइन)

इसे ज़रूर पढ़ें-हर मौके के लिए परफेक्ट हो सकते हैं ये 5 कुर्ती डिजाइन, ऐसे करें स्टाइल

क्योंकि आप इसे डेली वियर में पहनने के बजाय पार्टी वियर में पहन सकती हैं। आप इसके साथ कई तरह की एक्सेसरीज जैसे- माला, इयररिंग्स आदि भी पहन सकती हैं क्योंकि इसे पहनने के बाद आपको बिल्कुल वेस्टर्न लुक मिलेगा।

वी-नेक गोटा पट्टी डिजाइन

V neck designs for long kurti

आप अपनी सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए गोटा पट्टी से डिजाइन से वी-नेक बना सकती हैं। क्योंकि आजकल गोटा पट्टी के अलग-अलग पैटर्न के कुर्ती के नेक डिजाइन ट्रेंड में है। इसमें से वी-नेक वाली कुर्तियां भी हैं, जिसमें कई तरह के डिजाइन आपको मिल जाएंगे।

लेकिन अगर आप डेली वियर में कुर्ती पहनना पसंद करती हैं, तो नेक के डिजाइन आपके लुक में चार-चांद लगा देगा। आप वी-नेक को क्रिएटिव तरीकों से डिजाइन करवा सकती हैं जैसे- गोल गाला विद वी-नेक, डोरी वाला वी-नेक आदि।

नेक गोटा पट्टी बॉर्डर डिजाइन

Neck Gota lace designs

आप सिंपल नेक को डिजाइनर बनाने के लिए गोटा लेस को बॉर्डर पर लगा सकती हैं। नेक से साथ आप कुर्ती पर गोटा लेस घेरे पर लगा सकती हैं। अगर आप कुर्ती के साथ प्लाजो, सलवार या फिर हैवी दुपट्टा वियर करना चाहती हैं, तो आप लेस से हैवी डिजाइन बना सकती हैं। आप कुर्ती के नेक पर गोटा की 3 से 4 लेयर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। (हैवी दुपट्टे के डिजाइन)

इसे ज़रूर पढ़ें-जींस के साथ ट्राई करें स्टाइलिश नेक डिजाइन की ये ट्रेंडी कुर्तियां

इसके अलावा, आप कॉलर नेक भी ट्राई कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको लॉन्ग कुर्ती गोटा लेस के ये डिजाइन पसंद आए होंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Instagram and Amazon)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।